मध्यप्रदेश अपडेट

Pandhurna New District: सीएम शिवराज सिंह ने की घोषणा- पांढुर्णा बनेगा प्रदेश का 55वां जिला

Pandhurna New District: CM Shivraj Singh announced – Pandhurna will become the 55th district of the state

जामसांवली हनुमान मंदिर में “श्री हनुमान लोक” का निर्माण किया जाएगा, मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

Chhindwara News: सीएम शिवराज सिंह ने की घोषणा- पांढुर्णा बनेगा प्रदेश का 55वां जिला

Pandhurna New District: (छिंदवाड़ा)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पांढुर्णा प्रदेश का 55वां जिला बनेगा। इस नवीन जिले में पांढुर्णा, सौंसर तहसील और नांदनवाड़ी उप तहसील को मिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि श्री महाकाल लोक की तर्ज पर जामसांवली हनुमान मंदिर में “श्री हनुमान लोक” का निर्माण किया जाएगा। लगभग 26.50 एकड़ क्षेत्र में प्रथम चरण में 35 करोड़ रुपये से अधिक लागत से “श्री हनुमान लोक” के निर्माण का कार्य आरंभ होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने छिंदवाड़ा जिले के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाम सांवली में श्री हनुमान लोक का विधि-विधान से भूमि पूजन कर यह घोषणा की तथा मंदिर में श्री बजरंगवली के दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। कृषि मंत्री तथा छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी कमल पटेल साथ थे।

भव्य प्रवेश द्वार पर हनुमान जी के बाल स्वरूप का होगा मनोहारी चित्रण

उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा में बन रहे “श्री हनुमान लोक” में प्रथम चरण में मराठवाड़ा वास्तुकला से प्रेरित भव्य प्रवेश द्वार से भगवान के विराट स्वरूप की छवि दिखेगी। मुख्य प्रवेश द्वार से प्रथम प्रांगण तक 500 मीटर लंबा चिरंजीवी पथ बनेगा। चिरंजीवी पथ और प्रथम प्रांगण के 90 हजार वर्गफुट क्षेत्र में कलाकृतियों के माध्यम से अंजनी पुत्र हनुमान जी के बाल स्वरूप का मनोहारी चित्रण होगा।

लगभग 62 हजार वर्गफुट क्षेत्र में मूर्तियों एवं कलाकृतियों के माध्यम से भक्त-शिरोमणी हनुमान जी के भक्ति स्वरूप का चित्रण। रामलीला एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए जलाशय के तट पर 12 हजार वर्गफुट क्षेत्र में मुक्ताकाश मंच बनेगा, संजीवनी बूटी लाने वाले भगवान के संकटमोचक स्वरूप से प्रेरणा लेकर परिसर में आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनाया जाएगा।

नीचे दिए वीडियो में देखें कैसा दिखेगा जामसांवली का श्री हनुमान लोक…

Chhindwara News: सीएम शिवराज सिंह ने की घोषणा- पांढुर्णा बनेगा प्रदेश का 55वां जिलानदी तट के सौंदर्यीकरण के साथ ही जनसुविधाओं की होगी उचित व्यवस्था

श्री हनुमान लोक समीप बहने वाली नदी तट के सौंदर्यीकरण एवं लैंडस्केपिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं के बैठने आदि की व्यवस्था बनाई जाएगी। कम्युनिटी सेंटर, जन सुविधाएं, ट्रस्ट ऑफिस, प्रशासनिक कार्यालय एवं कंट्रोल रूम आदि 37 हजार वर्गफुट में निर्मित किया जाएगा। प्रसाद-पूजन सामग्री और भोजन आदि की व्यवस्था के लिए 120 दुकान एवं फूड कोर्ट बनेंगे। लगभग 400 चार पहिया एवं 400 दो पहिया वाहनों की क्षमता के लिए डेढ़ लाख वर्गफुट क्षेत्र में पार्किंग विकसित की जाएगी।

Chhindwara News: सीएम शिवराज सिंह ने की घोषणा- पांढुर्णा बनेगा प्रदेश का 55वां जिलाद्वितीय चरण में होगा संजीवनी पथ का विकास (Pandhurna New District)

द्वितीय चरण में रामटेकरी पर्वत की परिक्रमा के लिए संजीवनी पथ का विकास, अष्टसिद्धि केंद्र एवं संस्कृत विद्यालय, योगशाला प्रवचन हॉल एवं ओपन एयर थियेटर, जाम नदी पर घाट निर्माण, वॉटर फ्रंट पाथ वे एवं सिटिंग एरिया, भक्त निवास, भोजनालय तथा गौशाला का निर्माण होगा।

Related Articles

Back to top button