MP Politics : “शाह” दे गए “कमलनाथ” को चेतावनी, बोले- ज्यादा बयानबाजी की तो तेज हो सकती है जांच…
MP Politics, mp politics news,Today MP Politics News, Mp News, Amit Shah, Kamalnath, Amit Shah or Kamalnath, mp politics in hindi, mp politics meaning, madhya pradesh politics, madhya pradesh political history, mp politician, mp political news today in hindi, government of madhya pradesh,

▪️ ऋषिकांत सिंह (रजत) परिहार, भोपाल।
MP Politics : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गरीब कल्याण महाभियान के शुभारंभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके खिलाफ अगस्ता, मोजयबियर सहित अन्य विभिन्न मामलों में केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही है। भले उसमें समय लग रहा है, क्योंकि जांच की एक गति होती है और वे कोर्ट के नियमों के अनुसार होती है।
अमित शाह ने कहा कि जिन-जिन कांग्रेस नेताओं की जांच चल रही है, उनके भाषण में जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर हाय तौबा मिलेगी। कमलनाथ के मामले में जांच की गति भी तेज हो सकती है।
दरअसल, अमित शाह ने कहा कि कमलनाथ से जुड़ी हुई जांच का सवाल अगर कमलनाथ का इंस्पॉन्शर है तो उन्हें ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए थी क्योंकि इससे जांच की गति भी तेज हो सकती है। अमित शाह के इस शब्द के राजनीतिक मायने कई तरह से हो सकते है। जिसमें से एक कमलनाथ को शाह की खुला चेतावनी के रूप में भी देखा जा रहा है।
ऐसा इसलिए कि यह बात अगर कोई भाजपा के दूसरे नेता द्वारा कही जाती तो इतनी गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन अमित शाह भारतीय जनता पार्टी में नंबर 2 की पोजीशन रखने के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री होने के कारण इसकी गंभीरता सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
- Also Read: MP News : एमपी के इस सरकारी कॉलेज में बीएससी के परीक्षार्थियों को परीक्षा में मिले 0, 1, 2 और 3 नंबर
केंद्र की लगभग सभी जांच एजेंसियों का कंट्रोल गृह मंत्रालय के अधीन होता है। ऐसे में कहीं चुनाव के पहले अगर कमलनाथ के खिलाफ जांच में तेजी आ गई तो फिर कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है। बताते हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गरीब कल्याण महाभियान के शुभारंभ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 2003 से 2023 तक 20 वर्षों में हुए विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड में शिवराज सरकार की जमकर तारीफ की।
उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लोकप्रिय, यशस्वी के साथ बेहद मेहनती मुख्यमंत्री की उपाधि देते हुए कहा कि 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश को दिल खोलकर पैसा दिया है और केंद्र की योजनाओं को मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर जो नींव रखी है, वह काबिल-ए-तारीफ है।
कुल मिलाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गरीब कल्याण महाभियान के शुभारंभ और 20 वर्षों में हुए विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड के प्रमुख कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में एक तीर से कई निशाने लगाने में शत प्रतिशत सफल रहे हैं। जिसके सकारात्मक परिणाम दिसंबर माह में मिलेंगे। लेकिन, वर्तमान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आत्म विश्वास से लबरेज़ हैं।



