Accident News: भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर कार से टकराई नील गाय, मौके पर हुई मौत, कार सवारों को आई चोट
Accident News: Nilgai collided with a car on the Bhopal-Nagpur National Highway, died on the spot, injured car riders
▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई
Accident News: मुलताई-नागपुर हाईवे पर नागपुर से बैतूल की ओर आ रही एक कार एक नील गाय से टकरा गई। जिससे कि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई है। इधर बताया जा रहा है कि कार में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
बताया जा रहा है कि नागपुर से कुछ लोग कार में सवार होकर बैतूल की ओर जा रहे थे। इसी बीच मालेगांव के समीप हाईवे पर अचानक से तेज गति से एक नील गाय आ गई और आकर सीधे कार से टकरा गई। जिससे कि नील गाय दूर फिंका गई। इस दुर्घटना में मौके पर ही नीलगाय की मौत हो गई। वहीं कार में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार क्रमांक जीजे-18/बीडी-3344 नागपुर की ओर से तेज गति से आ रही थी। इसी बीच अचानक खेतों में से कूदते हुए एक नीलगाय हाईवे क्रॉस कर रही थी जो जाकर सीधे कार से टकरा गई। जिसके बाद कार का सामने का कांच टूट गया एवं सामने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार का साइड ग्लास भी टूट गया है। कार में सवार जिन लोगों को चोंटे आई थी, वह लोग अस्पताल नहीं गए हैं। मौके पर कार छोड़कर कहीं और चले गए हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर नीलगाय का शव पड़ा हुआ है।



