बैतूल अपडेट

Betul Update: वन विभाग के सुरक्षा श्रमिक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Betul Update: Deadly attack on security worker of forest department, condition critical, admitted to district hospital

Betul Update: वन विभाग के सुरक्षा श्रमिक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
File Photo

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul Update: बैतूल जिले के दक्षिण वन मंडल सामान्य के ताप्ती वन परिक्षेत्र अंतर्गत केरपानी बीट के जंगलों में वनों की सुरक्षा में लगे श्रमिक पर एक ग्रामीण ने मंगलवार सुबह कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले की खबर मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल श्रमिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा श्रमिक श्रीराम पिता लच्छु यादव निवासी केरपानी पर आज सुबह गांव के ही मालू फुसा गायकी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि श्रमिक का आंखों से लेकर ओंठ तक का हिस्सा कुल्हाड़ी से पूरा कट गया है। हमले की खबर लगते ही सहायक परिक्षेत्र अधिकारी एसएन वाघमारे ने घायल सुरक्षा श्रमिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

झल्लार थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुँच मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। हमलावर को जल्द गिरफ्तार करने की मांग वन विभाग ने की है। इस संबंध में श्री वाघमारे सहायक परिक्षेत्र अधिकारी केरपानी ने बताया कि सुरक्षा श्रमिक पर ग्रामीण ने हमला कर दिया है। मामला मेरे संज्ञान में आया है। उसकी जांच अति शीघ्र की जावेगी।

Betul Update: वन विभाग के सुरक्षा श्रमिक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में कराया भर्तीदादूढाना के पास मोटर साइकिलों की टक्कर में दो गंभीर

समीपस्थ झल्लार थाना क्षेत्र अन्तर्गत ताप्ती नदी के किनारे बसे ग्राम दादूढाना के पास सोमवार दोपहर दो मोटर सायकलों की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे मानकदंड और चांदू गांव निवासी युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है।मौके पर पँहुचे ग्रामीणों ने 108 को फोन लगाया। जिसके बाद 108 मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार हेतु जाया गया है। इस मार्ग पर दुर्घटना बंद होने का नाम ही नही ले रही है। झल्लार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button