बैतूल अपडेट

Betul Update: बैतूल पुलिस ने 27.74 लाख रुपए के 131 मोबाइल किए बरामद, एसपी ने लोगों से की यह अपील

Betul Update: Betul police recovered 131 mobiles worth Rs 27.74 lakh, SP appealed to the people

Betul Update: बैतूल पुलिस ने 27.74 लाख रुपए के 131 मोबाइल किए बरामद, एसपी ने लोगों से की यह अपील Betul Update: पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में बैतूल पुलिस ने जिले भर से गुम हुए 131 मोबाइल को विभिन्न जिलों से बरामद किया है। इन सभी मोबाइल की कीमत 27 लाख 74 हजार 766 रुपए है। सभी मोबाइल आवेदकों को पुलिस ने आज सोमवार को लौटा दिए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यालय सायबर सेल बैतूल द्वारा वर्ष 2022- 2023 में गुम मोबाईल के आवेदन में सम्बन्धित थाने की मदद से प्रदेश के विभिन्न जिले हरदा, ग्वालियर, गुना, छिंदवाड़ा, नागपुर एवं बैतूल जिले से कुल 131 नग मोबाईल कीमत लगभग 27,74,766 (सताइस लाख चौहत्तर हजार सात सौ छियासठ) के बरामद कर विभिन्न आवेदकों को जिला पुलिस कप्तान सिद्धार्थ चौधरी एवं सायबर टीम द्वारा लौटाए गए।

Betul Update: बैतूल पुलिस ने 27.74 लाख रुपए के 131 मोबाइल किए बरामद, एसपी ने लोगों से की यह अपीलउपरोक्त मोबाइल अधिकतर बाजार हाट में लापरवाही से गिरने भीड़ वाले इलाकों में भूलने से गुम हुए थे। साइबर की टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन में लगातर सर्चिंग की जारी थी, जिस कारण परिणाम स्वरूप बड़े स्तर पर मोबाईल बरामद हुए।

Betul Update: बैतूल पुलिस ने 27.74 लाख रुपए के 131 मोबाइल किए बरामद, एसपी ने लोगों से की यह अपीलपुलिस अधीक्षक ने की यह अपील

मोबाईल वितरण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बैतूल ने कहा कि “आज के समय में मोबाइल बहुत महत्वपूर्ण साधन बन गया है जो मानव को सामान्य जिंदगी को प्रभावित करता है। अतः मोबाइल के उपयोग के दौरान विभिन्न प्रकार की साइबर अपराधों की जानकारी होना अनिवार्य है। मोबाइल में अपना पर्सनल डाटा, पासवर्ड एवं बैंक डिटेल को सेव करके ना रखें, अन्यथा मोबाइल गुमने पर इसका उपयोग अन्य अपराधों पर किया जा सकता है।” उन्होंने साइबर सेल को लगातर साइबर अपराधों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाने के निर्देश दिए।

उपरोक्त मोबाइल खोजने में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सायबर सेल में पदस्थ आरक्षक राजेन्द्र धाड़से, आरक्षक दीपेन्द्र सिंह, आरक्षक बलराम राजपूत, आरक्षक चन्द्रपाल सरयाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Betul Update: बैतूल पुलिस ने 27.74 लाख रुपए के 131 मोबाइल किए बरामद, एसपी ने लोगों से की यह अपीलआम जनता से पुलिस का निवेदन

जिला पुलिस/सायबर टीम ने आम जनता से निवेदन किया है कि गांव/शहर में लगने वाले बाजार हाट में एवं अन्य व्यस्ततम क्षेत्रों में मोबाईल फोन सावधानी पूर्वक सुरक्षित रखें। कभी भी भीड़ भाड़ वाले स्थान में सामने के जेब में लापरवाहीपूर्वक मोबाईल फोन न रखें।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button