India Smallest Airport: कहां है भारत का सबसे छोटा एयरपोर्ट, यहां है सिर्फ 1 किलोमीटर का रनवे
India Smallest Airport, Smallest airport in the India, Which is the smallest airport in India, Bharat ka sabse bada Hawai Adda, Duniya ka sabse bada airport, Dhalbhumgarh airport, Ind, Hill stations in India, Shimoga airport, top 10 smallest airport in india, 2nd smallest airport in india, smallest airport in india in which state, smallest international airport in india, smallest airport in world, biggest airport in india, busiest airport in india, smallest airport in tamilnadu,
India Smallest Airport: भारत में यातायात के बहुत से साधन हैं, जिनमें टैक्सी, ट्रेन, बस, और हवाई जहाज आदि आते हैं। इनके जरिए हर दिन अलग-अलग लाखों-करोड़ों की संख्या में लोग सफर करते हैं। हवाई जहाज सबसे तेज साधनों में से एक है, जो यात्रियों के सफर को आरामदायक बना देता है। यह दूर-दूर की यात्रा को कुछ ही समय में पूरा कर देता है। समय की बचत के लिए लोग हवाई जहाज से सफर करना उचित समझते हैं, हालांकि इसका खर्चा अन्य यातायात के साधनों से ज्यादा है।
भारत के कई एयरपोर्ट के बारे में आपने में सुना होगा। लेकिन, क्या आपको पता है कि भारत का सबसे छोटा एयरपोर्ट कौन-सा है। तो आइए जानते हैं भारत के सबसे छोटे एयरपोर्ट के बारे में….
जानिए कहां है भारत का सबसे छोटा एयरपोर्ट
भारत में कई एयरपोर्ट मौजूद है, जिसमें सबसे छोटे एयरपोर्ट का नाम बलजेक हवाई अड्डा (Baljek Airport) है, जिसे तूरा एयरपोर्ट भी कहा जाता है। यह एयरपोर्ट मेघालय राज्य में उत्तर पूर्व की ओर 33 किलोमीटर की दूरी पर है। 20 सीटर हवाई जहाज डॉर्नियर 228 (Dornier 228) के लिए इस एयरपोर्ट को बनाया गया था। हालांकि जमीन का अधिग्रहण करके इसके विस्तार करने की योजना थी, जिसके लिए बीते वर्ष ही डेडलाइन तय की गई थी।
सिर्फ एक किलोमीटर का रनवे (India Smallest Airport)
भारत के अलग-अलग एयरपोर्ट पर कई किलोमीटर तक रनवे होते हैं, लेकिन इस एयपोर्ट पर सिर्फ एक किलोमीटर तक ही रनवे बनाया गया है। इसका मतलब है कि इस पर सिर्फ एक छोटा जहाज ही उतारा जा सकता है। इस वजह से भी कह सकते हैं कि यह भारत का सबसे छोटा एयपोर्ट है।
1983 में भेजा गया था प्रस्ताव (India Smallest Airport)
इस एयरपोर्ट के लिए साल 1983 में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके बाद 1995 में यह प्रस्ताव सेंक्शन हुआ था। इस हवाई अड्डे का निर्माण 12 करोड़ 52 लाख रुपये में किया गया था। वहीं, इस एयरपोर्ट का निर्माण कार्य साल 2008 में खत्म हुआ था।
- Also Read: Maruti Suzuki Hustler : मारुति की इस कार को देखते ही हो जाएगा खरीदने का मन, कीमत भी है काफी कम
भारत में हैं इतने एयरपोर्ट
भारत में कुल एयरपोर्ट की संख्या 153 हैं, जिसमें से 118 घरेलू एयरपोर्ट और 35 इंटरनेशनल उड़ानों के लिए एयरपोर्ट तैयार किए गए हैं। इन हवाई अड्डों से हर दिन बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं।



