स्वास्थ्य अपडेट

Sawan Health Tips: सावन में छोड़ देना चाहिए मीट और शराब, धार्मिक ही नहीं विज्ञान भी यही कहता है

sawan fast start date 2023,sawan fasting 2023, sawan fast rules, sawan somwar 2023 list, sawan monday fast what to eat, monday fast sawan rules, sawan 2023 start date and end date, can we eat salt in sawan fast

Sawan Health Tips: सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय और बेहद ही पवित्र महीना माना जाता जिसमें लोग मांस मदिरा छोड़ देते हैं और शिव भक्ति में लीन हो जाते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि सावन में मीट और शराब क्‍यों छोड़ देना चाहिए। सावन में मीट और शराब छोड़ना सिर्फ धार्मिक नजरिए से जरूरी नहीं है, बल्‍कि साइंस भी ये मानती है कि सावन में तामसिक यानी कि शराब, मीट, तेल मसाले आदि का प्रयोग कम करना चाहिए। जबकि कुछ लोग ऐसा नहीं मानते और वह शराब और मीट का सेवन करते रहते हैं जो उनके लिए भविष्य में हानिकारक सिद्ध होता है। तो आइए जानते हैं कि सावन में मीट-मदिरा को क्‍यों छोड़ देना चाहिए।

कमजोर पाचन शक्ति(Sawan Health Tips)

Source: Credit – Social Media

सावन माह में आसमान में बादल छाए रहते हैं, कई-कई दिन तक सूरज के दर्शन नहीं होते, ऐसे में हमारा मेटाबॉलिज्म यानी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। नॉनवेज तामसी भोजन माना जाता है, जो आसानी से नहीं पचता। इससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होती हैं, जो कई गंभीर बीमारियों का कारण बन जाता है।

इंफेक्शन का खतरा(Sawan Health Tips)

Source: Credit – Social Media

सावन के मौसम में लगातार बारिश होने की वजह से संक्रामक बीमारियां फैलती हैं, साइंस ये मानती है कि संक्रामक बीमारियां सबसे पहले जीवों को अपना शिकार बनाती हैं, ऐसे में माना जाता है कि यदि बारिश के मौसम में नॉनवेज खाने से संक्रामक बीमारियों का शिकार होने का खतरा बना रहता है। इसलिए इस तरह के खाने को छोड़ देने की सलाह दी जाती है।

प्रजनन का माह(Sawan Health Tips)

Source: Credit – Social Media

सावन को प्रजनन यानी ब्रीडिंग का महीना माना जाता है, ज्यादातर जीव इसी माह ब्रीडिंग करते हैं, ऐसा माना जाता है कि यदि हम कोई ऐसा जीव खाएंगे जो प्रेग्नेंट हैं तो हमारी शरीर को नुकसान पहुंचेगा। इस बात के वैज्ञानिक तथ्य भी हैं, साइंस ऐसा मानती है कि यदि हम प्रेग्नेंट जीव का मांस खाते हैं तो हमारे शरीर में हार्मोनल डिस्टरबेंस होता है जिससे भविष्य में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

आयुर्वेद भी करता है इनकार(Sawan Health Tips)

Source: Credit – Social Media

आयुर्वेद भी कहता है कि सावन में शराब और मीट छोड़ देनी चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक इस महीने में शरीर की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, ऐसे में नॉनवेज और मसालेदार भोजन बीमारियों का कारण बन जाता है। सावन में सोमवार को रखने वाले व्रत को भी इम्यूनिटी और पाचन शक्ति कमजोर होने से ही जोड़ा जाता है।

Related Articles

Back to top button