Health Tips : Health Tips : काजू बादाम से भी कई गुना ज्यादा फायदेमंद है ये मेेवा, बढ़ाए इम्यूनिटी और करें दिमाग आइंस्टीन से भी तेज
Health Tips 10 tips for good health, 5 tips to improve health, 6 basic rules for good health, nutrition tips for improving your health, 1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए, मस्तिष्क के लिए बादाम लाभ, पढ़ाई में दिमाग तेज करने का तरीका, क्या खाने से दिमाग तेज होता है, बादाम खाने से वजन बढ़ता है या घटता है, भूलने की बीमारी में क्या खाना चाहिए?, बादाम खाने का सही तरीका, काजू खाने से क्या होता है

Health Tips : Health Tips : सूखे मेवे या नट्स को सुपरफूड का दर्जा मिला है, क्योंकि उनमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। काजू, पिस्ता, बादाम, किशमिश, अखरोट और अंजीर आदि में विटामिन, प्रोटीन, मिनरल, मैग्नेशियम, कॉपर, फॉलिक ऐसिड, बी-कॉम्प्लेक्स, जिंक आदि की भरपूर मात्रा पाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं इनसे भी फायदेमंद एक मेवा है। जिसके बारे में आपने बहुत कम सुना होगा या सुना ही नहीं होगा।
इस मेवे का नाम है चिलगोजा पाइन नट्स। यह ताकतवर मेवा एक फल का बीज है, यह बीज सफेद रंग के लंबे आकार के होते हैं। इन्हें खाने से डायबिटीज, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल आदि की बीमारी नहीं होगी। इसके साथ ही यह हमारे दिमाग को भी मजबूत बनाता है।
ब्रेन की ताकत बढ़ाए

पाइन नट्स में दिमाग को तेज करने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो डिमेंशिया और अवसादग्रस्त लक्षणों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। पाइन नट्स में प्रति औंस 31.4 मिलीग्राम ओमेगा 3 होता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के अनुसार, महिलाओं को 1.1 ग्राम और पुरुषों को 1.6 ग्राम ओमेगा 3 का दैनिक सेवन करना चाहिए।
ब्लड शुगर लेवल में सुधार हो सकता है

एनिमन स्टडी से पता चला है कि पाइन नट के अर्क का यदि सेवन किया जाए, तो शुगर लेवल में गिरावट आती है। यदि आप कार्ब युक्त भोजन को छोड़कर असंतृप्त वसा जैसे कि पाइन नट का सेवन करेंगे तो ब्लड शुगर लेवल पर अच्छा प्रभाव दिखेगा। इसके अलावा 28 ग्राम पाइन नट्स आपको रोजाना का 109% मैंगनीज प्रदान करता है, जो मधुमेह के कम जोखिम से जुड़ा हुआ है।
- Also Read: Adhura On Prime : टीवी की दो सुपर पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान और एरिका फर्नांडीस पर भी दिखा अधूरा का डर
वजन कम करने में सहायक

पाइन नट्स में पाए जाने वाले फैटी एसिड को वेट मैनेंजमेंट से भी जोड़ा गया है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स मौजूद हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरे रखते हैं। (Ref) भले ही नट्स में हाई कैलोरी समाई रहती है, लेकिन इन्हें खाने से आपका वजन बिल्कुल भी नहीं बढ़ाने वाला।
दिल की बीमारी से बचाए

खराब कोलेस्ट्रॉल और हाई एलडीएल हृदय रोग के खतरे को बढ़ा सकता है। लेकिन पाइन नट में पिनोलेनिक एसिड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। यदि शरीर में कोलेट्रॉल का लेवल मेंटेन रहेगा, तो आपको कभी भी दिल से जुड़ी बीमारी नहीं होगी।
इन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन
हालांकि पाइन नट के सेवन से किसी को कोई खास दिक्कत नहीं होती, मगर कुछ लोगों को अगर सूखे मेवों से एलर्जी है, तो वे पाइन नट्स का सेवन न करें। इसके सेवन से पाइन माउथ सिंड्रोम का अनुभव हो सकता है। इसमें इंसान के जीभ और होंठ पर जलन का अहसास होने लगता है और कई बार अधिक प्यास के साथ मुंह सूखने का भी अनुभव होता है।



