Betul News: बैठक से नदारद थे एसडीओ आरएस सार्वे, कलेक्टर ने दिए अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश
Betul News: SDO RS Survey was absent from the meeting, Collector gave instructions for disciplinary action
◼️ लापरवाह ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने की दी हिदायत, समय सीमा में पूरे करना होगा काम
Betul News: (बैतूल)। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने गुरूवार को जिले के सड़क निर्माण कार्य से जुड़े विभागों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों अंतर्गत संचालित सडक़ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार कार्य पूर्ण करने में लापरवाही कर रहे है उनके अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही की जाए।
बैठक में कलेक्टर ने बरसात के दौरान बरेठा घाट पर सतत निगरानी रखने के निदेश दिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि वर्षाकाल में इस घाट पर आवागमन बाधित न हो एवं दुर्घटना की स्थिति न बने। कलेक्टर ने सेतू निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि उनके अधीन संचालित कार्य भी समय सीमा में पूर्ण किए जाए। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के अधिकारियों को उनके अधीन सडक़ों के नियमित संधारण के निर्देश दिए। बैठक में बैतूल, चिचोली क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग के अनुविभाग के अधिकारी आरएस सार्वे अनुपस्थित रहने पर उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।




