Gold-Silver Price: आज सोने के भाव है स्थिर चांदी के रेट बढ़े, जानें गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट
Gold-Silver Price, Gold Rate Today, Gold-Silver Price Today, Gold Price Update, Sone ka bhav, Sone ka rate, gold price today, gold price today delhi, gold price

Gold-Silver Price 29 June 2023: आज देव शयनी ग्यारस है। आज से देश में शादियों और शुभ कार्यक्रमों पर ब्रेक लग गया है। इसी के साथ अब सोने-चांदी की खरीदारी पर भी असर पड़ेगा। यही कारण है कि अब सोने और चांदी के भाव में हमें गिरावट देखने को मिलेगी।
आज गुरुवार को सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों में सोने के भाव काफी तेजी से बढ़े हैं। इस पूरे साल भर में सोने के भाव ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। आज गुरूवार को सोने के दाम में गिरावट आई है और चांदी के रेट में तेजी देखी गई हैं। देखें आज क्या है सोने और चांदी के ताजा रेट…
जानें सोने चांदी का बाजार में क्या है दाम (Gold-Silver Price)
- 24 कैरेट सोने का भाव – 58,960
- 22 कैरेट सोने का भाव – 54,050
महानगरों में सोने का भाव
चैन्नई में रेट
- 22 कैरेट – 54,460
- 24 कैरेट – 59,410
मुंबई में रेट
- 22 कैरेट – 54,050
- 24 कैरेट – 58,960
दिल्ली में रेट
- 22 कैरेट – 54,200
- 24 कैरेट – 59,110
कोलकाता
- 22 कैरेट – 54,050
- 24 कैरेट – 59,960
बंगलौर
- 22 कैरेट – 54,050
- 24 कैरेट – 59,960
चांदी का ताजा भाव (Silver Rate Today)
71,900 रुपए प्रतिकिलो
- Also Read : Blood Donate: ब्लड डोनेट करने से पहले महत्वपूर्ण बातों का रखें ध्यान, जानें क्या खाना है सेहत के लिए अच्छा
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता (Gold-Silver Price)
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
- Also Read : Sai Baba Bhajan: आज इस भजन को सुनने से मिलेगा दिल को सुकून, साईं बाबा करूँ वंदना मैं तेरी
हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना (Gold-Silver Price)
सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या है अंतर? (Gold-Silver Price)
24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।



