बैतूल अपडेट

Betul News : दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी ने 17 साल बाद किया सरेंडर, समाजसेवी ने भेंट किया मां ताप्ती का छाया चित्र

Betul News: Rape and kidnapping accused surrendered after 17 years, social worker presented mother Tapti's photo

▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

दुष्कर्म सहित अपहरण के एक आरोपी ने 17 साल बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। आरोपी 2007 से फरार था। पुलिस उसे 17 सालों से तलाश कर रही थी, लेकिन आज आरोपी कोर्ट पहुंचा और कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय मरकाम (36 साल) निवासी पाबल के खिलाफ मुलताई पुलिस द्वारा 17 साल पहले धारा 363, 366, 376 भारतीय दण्ड विधान के तहत अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। प्रकरण में न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। इसके बावजूद उसका पता नहीं चल पा रहा था कि वह कहां पर रह रहा है। आज न्यायायलय में अचानक आरोपी आया और उसने सरेंडर कर दिया। आरोपी को न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है।

Betul News : दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी ने 17 साल बाद किया सरेंडर, समाजसेवी ने भेंट किया मां ताप्ती का छाया चित्र

युवा समाजसेवी लोकेश और साथियों ने मुलताई पुलिस थाने में भेंट किया मां ताप्ती का विशाल छायाचित्र

मुलताई नगर के पुलिस थाने में आज मुलताई के युवा समाजसेवी लोकेश गिदकर एवं साथियों द्वारा मां ताप्ती का एक विशाल छायाचित्र भेंट किया गया। लोकेश गिदकर ने बताया कि मां ताप्ती जन्मोत्सव के अवसर पर शांतिपूर्ण आयोजन संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिस द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई थी। जिसको देखते हुए सम्मान स्वरूप मां ताप्ती का विशाल छायाचित्र पुलिस थाने को भेंट किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुलताई नगर में नगर की व्यवस्थाओं को सुचारू और बेहतर बनाने के लिए मुलताई पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है और ऐसे में पुलिस की हौसला अफजाई आवश्यक है। मुलताई पुलिस थाने में मां ताप्ती का विशाल छायाचित्र भेंट स्वरूप पाकर समस्त पुलिसकर्मियों के चेहरे खिल उठे। मुलताई थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि पुलिस थाने में मां ताप्ती का छायाचित्र नहीं था। अब रोज मां ताप्ती के दर्शन हो पाएंगे। इस अवसर पर शुभम पंडाग्रे, प्रकाश साहू, सुभम पंडाग्रे, सचिन वराठे आदि उपस्थित रहे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button