बैतूल अपडेट

Betul News : वटसावित्री पूजन कर रही महिलाओं पर जब मधुमक्खियों ने किया हमला, दर्जन भर घायल

Betul News: When bees attacked women worshiping Vatsavitri, a dozen injured

Betul News : वटसावित्री पूजन कर रही महिलाओं पर जब मधुमक्खियों ने किया हमला, दर्जन भर घायल

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेडीसांवलीगढ़

जिला मुख्यालय के समीप आज वटसावित्री पूर्णिमा पूजन के अवसर पर खेडी परतवाड़ा मार्ग पर स्थित वट वृक्ष की महिलाएं, बच्चे सब एकत्र होकर पूजन कर रहे थे कि अचानक एक महिला से माचिस की जलती हुई तिली पास ही बिखरे सूखे बड़ के पेड़ के पत्तो में चली गयी, जिसके धुंए से पास ही डाल पर लगी अगिया मधुमक्खियों के छाते पर जब धुआं पहुंचा तो सभी मधुमक्खियां बुरी तरह बिखर गई और एक-एक कर महिलाओं को काटने लगी।

उपस्थित पूजन करने वाली महिलाएं कुछ तो भाग खड़ी हुई, लेकिन बच्चे रहने के कारण लगभग दर्जन भर महिलाओं को मधुमक्खियों ने अपना निशाना बनाया और उन्हें काट लिया। कुछ ग्रामीणों ने जब यह दृश्य देखा तो वे कंबल आदि लेकर महिलाओं को मधुमक्खियों के हमले से बचाने के लिए गए। फिर भी मधुमक्खियों ने दर्जन भर से भी अधिक महिलाओं को काटा। कई महिलाओं के तो चेहरों पर सूजन आ गई उन्हें उपचार दिया गया। यह घटना ग्राम में चर्चा विषय बनी हुई है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button