टेक/ऑटो

Bike Start Without Key: चाबी गुम जाने पर इस तरह बाइक हो जाएगी स्टार्ट, नहीं पड़ेगी मैं कहने की जरूरत, यह है ट्रिक

Bike Start Without Key, Honda bike start without key, how to unlock bike handle lock without key, how to hotwire a motorcycle step by step, how to unlock motorcycle with key, i lost my bike key what to do, how to hotwire a motorcycle without a key, how to unlock motorcycle handlebars without key

Bike Start Without Key: चाबी गुम जाने पर इस तरह बाइक हो जाएगी स्टार्ट, नहीं पड़ेगी मैं कहने की जरूरत, यह है ट्रिक

Bike Start Without Key: हम में से अधिकांश लोगों ने कभी ना कभी ऐसी सिचुएशन का सामना किया है कि हमारी गाड़ी लॉक है और उसकी चाबी गुम गई हो। तो आज हम आपको बिना मैकेनिक की मदद से ऐसी परिस्थिति से निकलने के लिए एक कमाल की ट्रिक बताएंगे।

पुरानी बाइक्स के साथ कर सकते हैं इन ट्रिक का इस्तेमाल

आपको बता दें, कि बाइक का इग्निशन सिस्टम करंट सप्लाई को चालू करने के लिए काम में आता है। अगर आपके पास बाइक की चाबी नहीं है तो आप इग्निशन को ऑन नहीं कर पाएंगे। लेकिन चाबी लगते ही बाइक के इंजन तक करंट पहुंचने लगता है और बाइक सेल्फ या किक लगाने पर स्टार्ट हो जाती है। लेकिन ये ट्रिक का इस्तेमाल आप सिर्फ पुरानी बाइक्स के साथ कर सकते हैं, आप अभी की बाइक बीएस-6 और स्कूटर में नहीं कर सकते हैं। क्योंकि अब इंजन इमोबिलाइजर के साथ आते हैं। इसके कारण इन्हें बिना चाबी के स्टार्ट करना मुश्किल होता है।

किस तरह से स्टार्ट करें बाइक (Bike Start Without Key)

  • सबसे पहले आपको बाइक को मेन स्टैंड पर खड़ा करना होगा इसके बाद आप बाइक के हैंडल बार से निकलने वाले इग्निशन को खोजना होगा ये वायर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के नीचे से जाते हुए इंजन से जुड़ा हुआ होता है।
  • अगर आप ध्यान से देखें तो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के नीचे के बंडल में बंधी हुई वायर दिखाई देगी। इसके बाद आपको ये देखना होगा कि किस बंडल में एक कैप जैसा लॉकिंग सिस्टम दिया गया है। इसे आप अटैच और डिटैच कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप हैंडल के तरफ से आने वाले मेल कैप को निकाल दें, जैसे ही आप कैप को निकालते हैं तो आपको दूसरे वाले छोर के कैप में दो-तीन छोटे होल दिखाई देगे।
  • इसके बाद से आपको एक वायर का छोटा टुकड़ा लेना होगा। इसके बाद तार के दोनों छोर को कैप में दिख रहे दो अलग-अलग होल में डाल देना होगा। ऐसा करने के बाद आप बाइक की लाइट और इंडिकेटर जलाकर चेक करें कि वायर का कनेक्शन ठीक से हुआ है कि नहीं। अगर बाइक की इंडिकेटर लाइट जल रही है तो समझ जाएं कि कनेक्शन ठीक हुआ है।
  • वहीं अगर कनेक्शन ठीक नहीं हुआ तो बाइक की लाइट नहीं जलेगी। ऐसा होने पर आप वायर के टुकड़े को अलग-अलग होल में लगाकर देख सकते हैं।
  • इसके बाद बाइक को बंद करने के लिए आपको वायर निकालना होगा या आप बाइक को गियर में भी डाल कर बंद कर सकते हैं। ये जो ट्रिक है आप जब मुसीबत पड़े तब भी अपनाए इसका कभी गलत इस्तेमाल न करें।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button