Betul Collector News: मशीनें देख कलेक्टर ने पूछा तो बोले अफसर- जनभागीदारी के काम होने पर लगाएंगे मजदूर
Betul Collector News: Seeing the machines, the collector asked, then the officer said – laborers will be engaged for the work of public participation
▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Betul Collector News: विकासखंड भैंसदेही की ग्राम पंचायत केरपानी में हनुमान मंदिर के पीछे आरईएस विभाग द्वारा बनाये जा रहे 55 लाख के अमृत सरोवर का निरीक्षण करने बुधवार को कलेक्टर बैतूल अमनबीर सिंह बैस अधिकारियों के साथ पहुंचे। यहाँ अमृत सरोवर का कार्य करवा रहे इंजीनियर से उन्होंने जानकारी ली।
इसके साथ ही कार्यस्थल पर मशीनों का काफिला देखकर मजदूरों की जानकारी ली। इस पर बताया गया कि जनभागीदारी के काम के बाद मजदूर लगाए जाएंगे। उन्होंने बारिश के पूर्व कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पंचायत सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कलेक्टर ने ग्राम में पेयजल के विषय में भी जानकारी ली और समुचित पेयजल ग्राम में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री बैंस ने इसके अलावा केरपानी, चिचोलाढाना, टेमुरनी, सांवलमेंढा एवं गारपठार ग्रामों का भ्रमण कर वहां विकास कार्य देखे। साथ ही स्कूल व आंगनबाड़ी भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गारपठार में ग्राम चौपाल आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं एवं समय-सीमा में अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अभिलाष मिश्रा मौजूद रहे।
शिक्षकों को दी कलेक्टर ने यह हिदायत
ग्राम चिचोलाढाना की माध्यमिक शाला में पहुंचकर वहां कक्षा आठवीं के कमजोर परीक्षा परिणामों के कारणों की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने के टिप्स भी दिए। शिक्षकों को शैक्षणिक कार्य के प्रति गंभीर रहने एवं सरल पद्धति से पढ़ाई कराने हेतु कहा। यहां प्राथमिक शाला भवन की मरम्मत के भी निर्देश दिए गए। ग्राम की आंगनबाड़ी का भी कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया।
ग्राम टेमुरनी में जल जीवन मिशन अंतर्गत नल-जल योजना का अवलोकन किया गया। नल-जल योजना का संचालन कार्य स्व सहायता समूह को सौंपने के निर्देश दिए। सुचारू पेयजल की आपूर्ति के लिए 24 घंटे विद्युत सप्लाई कनेक्शन जोडऩे के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया।
स्कूल को पक्के भवन में शिफ्ट करने के निर्देश
कलेक्टर श्री बैंस ने ग्राम पंचायत सांवलमेंढा के ग्राम खापा में आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। यहां प्राथमिक शाला पक्के भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। ग्राम गारपठार में ग्राम चौपाल आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं एवं उनके निराकरण हेतु अधिकारियों को पाबंद किया।
शिक्षकों को दी कलेक्टर ने यह हिदायत
स्कूल को पक्के भवन में शिफ्ट करने के निर्देश


