बैतूल अपडेट

Betul Panchayat News: पंचायतों में फर्जी बिल का फिर शुरू हुआ खेल, अफसरों की चुप्पी से लग रहे सवालिया निशान

Betul Panchayat News: The game of fake bills started again in Panchayats, the silence of the officers seems to be a question mark

Betul Panchayat News: पंचायतों में फर्जी बिल का फिर शुरू हुआ खेल, अफसरों की चुप्पी से लग रहे सवालिया निशान▪️ अंकित सूर्यवंशी, आमला

Betul Panchayat News: बैतूल जिले के आमला ब्लॉक की पंचायतों में फर्जी बिलों के मामले कई बार प्रकाश में आ चुके हैं। इसके बावजूद यह फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर फर्जीवाड़े का यह खेल शुरू हो चुका है। ऐसा ही एक मामला विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रम्भाखेड़ी में सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां सरपंच और सचिव द्वारा बिना दुकान या गोदाम के बनी फर्म के बिल लगाकर धड़ल्ले से शासकीय राशि का आहरण किया जा रहा है। पंचायत में ग्राम रम्भाखेड़ी के ही भाजपा नेता पुत्र द्वारा निर्माण कार्यों में हस्तक्षेप किया जा रहा है खुद ही निर्माण कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम रम्भाखेड़ी निवासी भाजपा नेता पुत्र द्वारा पंचायत से स्वीकृत निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें पैसे बचाने के लिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

दूसरी ओर बिल के मामले में दूसरे भाजपा नेता जिसकी बोगस फर्म है, उसके बिल लगाकर राशि का आहरण कर लिया जा रहा है। तथाकथित भाजपा नेता ओर बोगस फर्म के संचालक लीलाधर साबले द्वारा बिना दुकान व गोदाम के बिल लगाने के मामले कई बार प्रकाश में आ चुके हैं। इसके बावजूद अधिकारियों की उदासीनता के चलते इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। ग्राम रम्भाखेड़ी के भाजपा नेता पुत्र द्वारा निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है, लेकिन इस मामले में उपयंत्री राजेंद्र पटेल भी चुप्पी साधे बैठे हैं। इससे अफसरों की भूमिका पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button