बैतूल अपडेट

Betul Double Suicide : जंगल में एक ही साड़ी के फंदे पर झूलते मिले युवक-युवती के शव, हत्या या प्रेमप्रसंग की चल रहीं जांच

Betul Double Suicide: Dead body of a young man and woman found hanging on the noose of the same saree in the forest, ongoing investigation of murder or love affair

Betul Double Suicide : जंगल में एक ही साड़ी के फंदे पर झूलते मिले युवक-युवती के शव, हत्या या प्रेमप्रसंग की चल रहीं जांच
Source: Credit – Social Media

Betul Double Suicide : बीजादेही थाना अंतर्गत जंगल में एक युवक और युवती के शव एक ही साड़ी से बने फंदे पर झूलते हुए मिले हैं। घटना बीती रात की है। बीजादेही थाना क्षेत्र के गवाझड़प जंगल में रात को दोनों के शव फांसी पर लटके दिखे थे। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सुबह शव को फंदे से उतारा गया और पीएम के लिए भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ऑनर किलिंग और प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर जांच कर रही हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को एक व्यक्ति को जंगल में दोनों लाश पेड़ पर लटकी दिखाई दी थी, उसने गांव कोटवार को सूचना दी और घटना की जानकारी बीजादेही थाने में दी गई।

एक ही साड़ी से लटके थे शव

सूचना मिलते ही टीआई नन्हेवीर सिंह अपनी टीम के साथ शाम को ही जंगल में पहुंच गए थे। इस दौरान यहां ग्रामीण भी पहुंचे। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक लिप्पू पिता रमेश धुर्वे (25), युवती गुंताबाई पिता सुखदेव (20) है। दोनों के शव एक ही साड़ी से लटके मिले है। रात हो जाने के कारण शव को नीचे नही उतारा गया। पुलिस और ग्रामीण रात भर मौके पर उपस्थित रहे।

कम्बल में रखकर लाए शव (Betul Double Suicide)

बताया गया कि मुख्य मार्ग से 3 किलोमीटर दूर जंगल में नदी किनारे घटना स्थल था। और वहां पर वाहन पहुंच नही सकते थे।ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों शव को कंबल में उठाकर उबड़ – खाबड़ रास्ते से पैदल चलकर दोनों शव को मुख्य मार्ग तक लाए और वहां से वाहन के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए चिचोली भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

Related Articles

Back to top button