बैतूल अपडेट

CM Kanya Vivah Betul : बैतूल में सामूहिक विवाह में 2135 जोड़ों ने लिए सात फेरे, सीएम शिवराज सिंह ने रिकॉर्ड जोड़ों के लिए की प्रशंसा

CM Kanya Vivah Betul: 2135 couples took seven rounds in mass marriage in Betul, CM Shivraj Singh praised for record couples

CM Kanya Vivah Betul : बैतूल में सामूहिक विवाह में 2135 जोड़ों ने लिए सात फेरे, सीएम शिवराज सिंह ने रिकॉर्ड जोड़ों के लिए की प्रशंसा

CM Kanya Vivah Betul  : (बैतूल) मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत मंगलवार को बैतूल एवं भीमपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैतूल में पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) तथा सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदरसिंह परमार ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान सांसद डीडी उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल, अलकेश आर्य, जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसलाल धुर्वे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इमलाबाई जावलकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, सीईओ जिला पंचायत अभिलाष मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, वर-वधू एवं उनके परिजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभारी मंत्री श्री परमार सहित अतिथियों ने कन्या पूजन किया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार द्वारा वैदिक पद्धति एवं भगत-भूमका द्वारा आदिवासी लोक परंपरा के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। साथ ही मुस्लिम परिवार के एक जोड़े का निकाह भी पढ़वाया गया। इस दौरान आदिवासी कलाकारों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का महिलाओं को लाभ मिल रहा है। आज बैतूल और भीमपुर दोनों स्थानों पर 2135 बेटियां मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर रही हैं।

उन्होंने बैतूल में 1200 एवं भीमपुर में 935 जोड़ों के विवाह होने पर जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी प्रकार के सफल आयोजन आगे भी होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तथा विवाह तक की चिंता प्रदेश सरकार कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अब लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 क्रियान्वित की जा रही है। पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना में कक्षा 12वीं तक ही बेटियों को छात्रवृत्ति मिलती थी लेकिन लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 में कॉलेज में पढ़ाई करने वाली बेटियों को भी 25 हजार की राशि दी जा रही है।

प्रभारी मंत्री श्री परमार ने कहा कि पहले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे अच्छे स्कूल में अध्ययन नहीं कर पाते थे, जिससे उनकी शिक्षा अधूरी रह जाती थी। प्रदेश सरकार द्वारा सीएम राइज स्कूल संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें शिक्षण की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन स्कूलों में हर बच्चा अध्ययन कर सकता है। इसके अलावा बाल वाटिका भी संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से पुन: कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाए बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई हैं। साथ ही आने वाले समय में पाठ्यक्रम जनजातीय भाषाओं में पढ़ाए जाएंगे, इसके लिए तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में बलिदान देने वाले सैनानियों को प्रदेश सरकार पूरा सम्मान दे रही है। इन सैनानियों की जानकारी इकट्ठा कर शीघ्र ही एक किताब लिखी जा रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार ने कहा कि यह बैतूल सहित समूचे जिले के लिए ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत बैतूल में 1200 एवं भीमपुर में 935 जोड़े परिणयसूत्र में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण की चिंता कर रही है।

विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता का धूमधाम से अपनी बेटी के हाथ पीले करने का सपना पूरा हो रहा है। प्रदेश सरकार की इस योजना ने गरीब माता-पिता की अपनी बेटी की शादी की चिंता खत्म कर दी।

पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बना रही है। आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता के लिए बेटियां अब बोझ नहीं है। बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा एवं विवाह के लिए प्रदेश सरकार योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ बेटियों को मिल रहा है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक अलकेश आर्य ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री परमार ने पांच नव दंपत्तियों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत मिलने वाली 49 हजार रुपए राशि के चेक भी प्रदान किए।

बारात में शामिल हुए प्रभारी मंत्री, किया डांस (CM Kanya Vivah Betul )

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए निकाली गई बारात की प्रभारी मंत्री श्री परमार ने अगवानी की। इस दौरान उन्होंने सांसद डीडी उइके, पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित बारातियों एवं दूल्हों के साथ नृत्य भी किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की प्रशंसा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत बैतूल एवं भीमपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैतूल में 1200 एवं भीमपुर में 935 जोड़ों के परिणयसूत्र में बंधने पर जिला प्रशासन की प्रशंसा की।

CM Kanya Vivah Betul : बैतूल में सामूहिक विवाह में 2135 जोड़ों ने लिए सात फेरे, सीएम शिवराज सिंह ने रिकॉर्ड जोड़ों के लिए की प्रशंसा

भीमपुर में नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देने पहुंचे प्रभारी मंत्री (CM Kanya Vivah Betul)

जिले के प्रभारी एवं स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) तथा सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदरसिंह परमार ने भीमपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत परिणय सूत्र में बंधे दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने नवदंपत्तियों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत मिलने वाली 49 हजार रुपए राशि के चेक भी सौंपे। साथ ही 16 हितग्राहियों को सामूहिक वनाधिकार पत्र भी प्रदान किए।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button