बैतूल अपडेट

IPL Satta Betul: बैतूल में पकड़ाया आईपीएल का सट्टा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

IPL Satta Betul, IPL Satta, Betul IPL Satta, आईपीएल, IPL Satta News, IPL, Ipl Satta Bajar, आईपीएल सट्टा, आईपीएल सट्टा ऑनलाइन,

IPL Satta Betul: बैतूल में पकड़ाया आईपीएल का सट्टा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

IPL Satta Betul: मध्यप्रदेश के बैतूल में आईपीएल का सट्टा खेलने वाले सटोरियों के खिलाफ बैतूल कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में ऑनलाइन सट्टे के डेढ़ लाख रुपए के लेनदेन की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी (आईपीएस) के द्वारा आईपीएल क्रिकेट के सट्टे की रोकथाम व सटोरियों के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित कर वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में आईपीएल सट्टे की धरपकड़ हेतु टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। इसी तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा 24 अप्रैल 2023 की रात मुखबिर सूचना के आधार पर खंजनपुर के नागदेव मंदिर के पास बैठकर आईपीएल मैच पर हारजीत को लेकर सट्टे का दांव लगा रहे तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया।

पकड़े गये तीनों व्यक्तियों के पास से बरामद मोबाइल फोन में key-11 एप्प डाऊनलोड होना पाया गया और एप्प के माध्यम से आपस में खेले जाने वाले आईपीएल के आनलाइन सट्टे का हिसाब किताब मिलना पाया गया। इस पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 256/2023 धारा 4क सट्टा अधिनियम का अपराध कायम कर अनुसंधान में लिया गया है।

कोतवाली टीआई अजय सोनी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में देवेन्द्र पिता सुम्मत उइके उम्र 25 निवासी खेडला किला थाना गंज बैतूल, राजेश उर्फ राजा पिता चिरोंजीलाल पाल उम्र 43 साल निवासी खंजनपुर बैतूल और शिवदर्शन पिता अशोक नागले उम्र 20 साल निवासी कोसमी बैतूल शामिल हैं। इनके पास से तीन मोबाइल फोन व नगद 12,500 रुपए जब्त किए गए हैं। साथ ही करीब 1,50,000 रुपये का आनलाइन सट्टे का लेनदेन प्रारंभिक जांच पर पाया गया है। अग्रिम अनुसंधान में प्राप्त साक्ष्य व भूमिका के आधार पर इस कृत्य में शामिल अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया जावेगा।

उपरोक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार सोनी, उपनिरीक्षक रवि ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक अरुण यादव, आरक्षक हीरालाल, मुकेश व सायबर सेल के राजेन्द्र धाडसे व दीपेन्द्र की विशेष भूमिका रही। (IPL Satta Betul)

Related Articles

Back to top button