Lowest Interest Loan : कभी-कभी लोगों को कम ब्याज दर पर कम अवधि के लिए लोन (Personal Loan) की जरूरत पड़ती है। कई बार अर्जेंट जरूरत होने पर लोग गलत लोगों से लोन ले लेते हैं और उन्हें भारी-भरकम ब्याज चुकाना पड़ता है। इसके अलावा कई बार क्रेडिट कार्ड (Credit Card) पर भी लोन ले लिया जाता है और यह लोन तो सबसे महंगा होता है, क्योंकि इसकी ब्याज दर उच्च होती हैं। ऐसे में हमने एक सूची तैयार की है, जिसमें सबसे कम ब्याज दर पर 5 लाख रुपए तक का लोन देने वाली बैंक शामिल है यह बैंकों से आप लोन ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन बैंक से लोन लेने पर आपको कितनी ईएमआई देनी होगी और कितना ब्याज लगेगा।
1. हमारे लिस्ट में नंबर एक पर है बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra)। यह बैंक 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर सबसे सस्ती ब्याज दर वसूल करता है और पांच साल की चुकौती अवधि प्रदान करता है। यह बैंक 8.9 फीसदी पर पर्सनल लोन दे रहा है। 5 लाख के पर्सनल लोन पर मंथली किस्त (EMI) 10,355 रुपये होगी।
2. लिस्ट में दूसरा नाम है सरकारी बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)। यह बैंक पांच साल की अवधि के लिए 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर 9.75 प्रतिशत की ब्याज पर लोन दे रही है, जिसकी मासिक किस्त (ईएमआई) 10,562 रुपये होगी।
3. हमारे लिस्ट में तीसरे नंबर पर सार्वजनिक क्षेत्र का प्रमुख पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) हैं। यह बैंक पांच साल के लिए 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर 9.8 प्रतिशत की ब्याज दर वसूल कर रहा है। इसकी ईएमआई 10,574 रुपये होगी।
4. चौथे नंबर पर प्राइवेट सेक्टर का यस बैंक (YES Bank) हैं। यह पर्सनल लोन पर 10 प्रतिशत की ब्याज दर वसूल कर रहा है। पांच साल की अवधि के साथ 5 लाख रुपये के लोन पर ईएमआई 10,624 रुपये होगी।
5. पांचवे नंबर पर आने वाली सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) 10.2 प्रतिशत की ब्याज दर वसूल कर रहा है। 5 साल के लिए 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर ईएमआई ईएमआई 10,673 रुपये होगी।
6. इसके अलावा, कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) 10.25 प्रतिशत के ब्याज पर व्यक्तिगत लोन दे रहा है। पांच लाख रुपये 5 साल के लिए ईएमआई की राशि 10,685 रुपये ली जाएगी।
7. इंडियन बैंक (Indian Bank) 10.3 प्रतिशत की ब्याज दर पर पर्सनल लोन प्रदान करता है। 5 लाख रुपये के लिए ईएमआई 10,697 रुपये बनती है।
8. भारत का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई (State Bank Of India) ऐसे कर्ज पर 10.55 फीसदी की ब्याज दर वसूलता है और 5 लाख रुपये पर ईएमआई 10,759 रुपये होगी।
बता दें कि यह पर्सनल लोन की गणना 8 नवंबर तक अपडेट बैंकों की वेबसाइट पर ब्याज दर के अनुसार की गई है। आप अपने सुविधा के अनुसार यहां से सस्ते ब्याज दर पर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन बैंकों की वेबसाइट और ब्रांच के माध्यम से आप पर्सनल लोन ले सकते हैं।(Lowest Interest Loan)