Business Idea: एक बार लगाओ पेड़ जिंदगी भर फल, लकड़ी और छाल से होगी कमाई, विदेशों में भी मांग
new business idea, Business Idea, business idea 2023, Business Ideas, business ideas 2023, Business Method, Business Method news, Business Method news update, Business Method update, Business news, Business news in hindi, Business news update,

Business Idea : भारत में कई प्रकार की जड़ी बूटियां के पेड़ पौधे प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और इनकी खेती की जाती है।औषधीय महत्त्व के कारण इन्हें अब विदेशों में भी खरीदा जाने लगा हैं। देश में कई किसान अब इस तरह की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं क्योंकि इन्हें एक बार लगाने के बाद सालों तक इससे कमाई की जा सकती है। आज हम आप किसान भाइयों को खेती का एक नया बिजनेस आइडिया बता रहे है।
एक ऐसा पेड़ है जिसे लगाने के बाद आप इससे जीवन भर कमाई कर सकते है। इस पेड़ के फल, लकड़ी, छाल भी बेचा जाता है। जिसकी कीमत भी काफी ज्यादा है। हम जिस पेड़ की बात कर रहे है, उसका नाम है अर्जुन का पेड़। आज कल अर्जुन के पेड़ की डिमांड उसके औषधीय गुणों के कारण बढ़ रही है। पतंजलि जैसी कंपनियां इसे हाथो हाथ खरीद रही है।
बाजार में हैं बंपर डिमांड (Business Idea)
किसान भाईयों को इस पेड़ से अच्छा मुनाफा कमाने का अवसर मिल रहा है। अर्जुन का पेड़ 47 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में अच्छा विकास करता है। गर्मी में इसकी खेती अच्छी मानी जाती हैं। इससे किसी भी प्रकार की मिट्टी में उगाया जा सकता है। बाजार में इसकी लकड़ियां और छाल की अच्छी डिमांड है।
इस तरह करें खेती
अर्जुन का पेड़ 47 डिग्री के तापमान में अच्छी तरह से विकसित होता है। इसे किसी भी प्रकार की मिट्टी में उगा सकते हैं। हालांकि, इसका पौधा, उपजाऊ जलोढ़-कछारी, बलुई दोमट मिट्टी में काफी तेजी से विकास करता है। बुवाई ले पहले उबलते हुए पानी में इसके बीजों को भिगोकर उपचार जरूर कर लें।
- Also Read : Business Idea 2023: घर बैठे इस तरह कमा सकते हैं हर महीने 50 हजार, ये हैं सबसे कमाल का बिजनेस प्लान
इसके बीजों को पानी में 3 से 4 दिन तक भिगोकर कर रखना चाहिए आठ से 9 दिन में अंकुरित होते है । इसके बाद ही इसकी बुवाई खेती में करनी चाहिए अर्जुन पेड़ सही तरीके से विकास करें इसके लिए खेती में उचित जल निकासी की व्यवस्था भी करनी चाहिए, अधिक जल जमने से पौधा सढ़ सकता है।
- Also Read : Business Ideas: गाय के गोबर से शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने में होगी मोटी कमाई, देखें कैसे
हजारों में है छाल की कीमत (Business Idea)
अर्जुन का पेड़ लगभग 16 साल में जाकर तैयार होता है। इस दौरान इसकी लंबाई 11 से 12 मीटर और मोटाई 59 से 79 सेंटीमीटर तक बढ़ जाती है। बाजार में इसकी छाल की अच्छी कीमत मिलती है। कई ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इसकी कीमत हजारों रुपए पहुंच गई है। इसके अलावा इस पेड़ की लकड़ियों में फर्नीचर बहुत अच्छा बनाया जाता है। अर्जुन पेड़ के बहुत सारे फायदे होने के साथ-साथ लाखों की कमाई भी है



