मध्यप्रदेश अपडेट

Mp News: सरकारी कार्यों में 25 प्रतिशत लाल ईंटों का हो उपयोग, माटी कला बोर्ड के समक्ष रखी प्रजापति समाज ने मांग

Mp News: 25 percent red bricks should be used in government works, Prajapati Samaj placed demand before Mati Kala Board

Mp News: सरकारी कार्यों में 25 प्रतिशत लाल ईंटों का हो उपयोग, माटी कला बोर्ड के समक्ष रखी प्रजापति समाज ने मांगMp News: मध्य प्रदेश माटी कला बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) की उपस्थिति में बोर्ड के बैनर तले हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक में संपन्न हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष पूरन प्रजापति ने बताया मध्य प्रदेश माटी कला बोर्ड का 45 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम मे बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति, डेवलपमेंट अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव, जिला प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष राजेश प्रजापति द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि रामदयाल प्रजापति का जिला प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष राजेश प्रजापति, उपाध्यक्ष श्याम प्रजापति, सचिव बंसीलाल प्रजापति, सचिव मोनू जी, कार्यकारिणी सदस्य आनंद प्रजापति, रूपनारायण प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, नितेश प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष नितेश प्रजापति, पार्षद कमलेश प्रजापति एवं उपस्थित सभी समाज बंधुओं द्वारा अंग वस्त्र एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

Mp News: सरकारी कार्यों में 25 प्रतिशत लाल ईंटों का हो उपयोग, माटी कला बोर्ड के समक्ष रखी प्रजापति समाज ने मांग

तत्पश्चात बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रजापति ने उपस्थित समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज को दुनिया का प्रथम वैज्ञानिक कहा जाता है। माटी कला बोर्ड के द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि समाज अपने जातिगत व्यवसाय को तकनीक पूर्ण तरीके से कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें। (Mp News)

माटी कला बोर्ड के अंतर्गत प्रजापति समाज के लोगों द्वारा मिट्टी से किए जाने वाले सभी प्रकार के कार्य जैसे मटके, कवेलू, प्रतिमा, ईट, तथा मिट्टी से बनने वाली सभी प्रकार की सामग्री आती है। जिसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष राजेश प्रजापति जी ने अपनी जातिगत कार्य को करने में आ रही परेशानियों से बोर्ड अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति को अवगत कराते हुए उनके सम्मुख समाज की मांगें रखी। जिसमें मुख्य रुप से…

1. जिले के सभी ब्लॉकों में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए।

2. सभी नगरपालिका क्षेत्रों में प्रजापति समाज द्वारा प्रतिमा के निर्माण कार्य एवं विक्रय हेतु एक निश्चित स्थान समाज के लोगों को आवंटित की जानी चाहिए जिससे वह अपना कार्य सुचारू रूप से वर्ष भर कर सके।

3. सभी ब्लॉकों में जहां-जहां प्रजापति समाज मिट्टी से संबंधित कार्य करते हैं, वहां मिट्टी निकालने एवं परिवहन हेतु भूमि चिन्हित कर समाज के लोगों को दी जानी चाहिए।

4. प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समाज के लोगों द्वारा ईट भट्टे में उपयोग की जाने वाले जला हुआ कोयला (कोल ऐश) पर जो कार्रवाई की जा रही है वह पूर्णत: गलत है। ऐसी कार्रवाई से समाज के लोग प्रताड़ित हो रहे हैं। आगे इसी मनमानी पूर्ण कार्रवाई समाज के लोगों पर ना हो जिसकी मांग रखी गई। (Mp News)

5. शासकीय कार्यों में 75% फ्लाई एस तथा 25% मिट्टी से निर्मित पक्की हुई लाल ईटों को उपयोग करने के लिए राज्य शासन द्वारा आदेशित करने की मांग की गई ताकि पूरे प्रदेश में लगभग 12 लाख परिवार लगभग, 60 लाख लोग समाज के एवं अन्य समाज के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त करते हैं, उनके रोजगार पर जो प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है उसे बचाया जा सके।

कार्यक्रम के पूर्व में शाहपुर फॉरेस्ट विश्राम गृह में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ने समाज बंधुओं की उपस्थिति में शाहपुर एसडीएम से समाज की समस्याओं को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाहपुर ब्लॉक से मातृशक्ति बहनें, महेश प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति प्रजापति, राहुल प्रजापति, रितिक प्रजापति, कमलेश प्रजापति, संजू प्रजापति, गोलू प्रजापति, आदि समाज बंधु तथा नगर परिषद अध्यक्ष रोहित नायक, जिला योजना समिति के सदस्य सूर्यकांत सोनी तथा जिला पंचायत के अधिकारी भी उपस्थित रहे। (Mp News)

Related Articles

Back to top button