Ration Card Rules: रद्द हो जाएगा आपका राशन कार्ड, सरकार के इस नियम ने उड़ाई लोगों की नींद
Ration Card Rules: Your ration card will be cancelled, this rule of the government made people sleepless

Ration Card Rules: देश के राशन कार्ड धारकों (Ration Card Holder) के लिए जरूरी खबर है। यदि आपको भी फ्री राशन (Free Ration Scheme) मिलता है तो यह खबर आपको जरूर पढ़ना चाहिए। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से देश में कार्ड धारियों को फ्री राशन दिया जा रहा है। सरकार ने ऐलान किया है कि 2023 में कार्ड धारियों को फ्री राशन का फायदा मिलेगा। दूसरी तरफ कई अपात्र लोग भी फ्री राशन का फायदा उठा रहे हैं। सरकार ने इस को लेकर जो भी नियम बताया है।
खुद सरेंडर कर दें राशन कार्ड (Ration Card Rules)
जो भी अपात्र लोग हैं, उनसे सरकार की तरफ से अपील की जा रही हैं कि ऐसे लोग स्वयं ही अपना राशन कार्ड रद्द करा लें। यदि राशन कार्ड निरस्त नहीं करते हैं और सत्यापन के दौरान खाद्य विभाग की टीम इसे निरस्त करती हैं तो आपके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती हैं।
सरकार का ये हैं नियम (Ration Card Rules)
सरकार के नियम के मुताबिक यदि किसी कार्ड धारक के पास खुद की आय से अर्जित 100 वर्ग मीटर का प्लाट/ फ्लैट या मकान, चार पहिया गाड़ी / ट्रैक्टर, शस्त्र लाइसेंस, गांव में दो लाख और शहर में तीन लाख सालाना से अधिक पारिवारिक आय है तो ऐसे लोगों को अपना राशन कार्ड तहसील और डीएसओ कार्यालय में सरेंडर करना होगा।
हो सकती है कानूनी कार्रवाई (Ration Card Rules)
अपात्र होने के बाद भी यदि फ्री राशन और सरकारी योजनाओं का फायदा आप ले रहे है तो सरकार आपके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर सकती है। इस कार्रवाई से बचने के लिए परिवार को अपना राशन कार्ड सरेंडर कर देना चाहिए। नहीं तो सरकार जब से राशन मिल था हैं तब से राशन की वसूली भी करेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



