बैतूल अपडेट

Kerpani Hanuman Mandir : केरपानी मंदिर के पुजारी को हटाने समिति सदस्यों ने की नारेबाजी, मामला दर्ज करने की मांग, पहुंची पुलिस

Kerpani Hanuman Mandir: Committee members raised slogans to remove the priest of Kerpani temple, demanded to register a case, police arrived

Kerpani Hanuman Mandir : केरपानी मंदिर के पुजारी को हटाने समिति सदस्यों ने की नारेबाजी, मामला दर्ज करने की मांग, पहुंची पुलिस

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेडी सांवलीगढ़

बैतूल जिले के ग्राम केरपानी में स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी श्याम नारायण अग्रिहोत्री को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। उन्हें पद से हटाए जाने को लेकर मंदिर समिति एवं ग्रामवासी एकजुट हो गए हैं। सोमवार शाम को मंदिर में यहां तक स्थिति बन गई कि पुलिस को पहुंच कर मोर्चा संभालना पड़ा।

बताया जाता है कि सोमवार शाम को केरपानी मंदिर परिसर में समिति के सभी सदस्य एवं पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। यह सभी मंदिर के पुजारी श्याम नारायण अग्निहोत्री को हटाने के लिए नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने पंडित अग्निहोत्री पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, भवन, मकान, प्लॉट, खेत आदि खरीदने के आरोप लगाए जिसका हिसाब करोड़ों में है।

समिति के सदस्यों का कहना है पंडित की नियुक्ति पूर्णत: अस्थाई है। इसलिए समिति के पास उन्हें हटाने का पूरा अधिकार है। मंदिर परिसर में हलचल के बाद भैंसदेही एसडीओपी और झल्लार टीआई पुलिस स्टाफ सहित विवादास्पद मामले में सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे। वहीं इस दौरान पंडित जी आसन जमाकर बैठे रहे। उनका कहना था कि वे न्यायालय से ही पद से हट सकते हैं, उन्हें और कोई नहीं हटा सकता।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button