New Bolero: Thar के लुक में आ रही है Mahidra की New Bolero, जानिए दमदार फीचर्स
New Bolero: Mahindra's new Bolero is coming in the look of Thar, know its powerful features
New Bolero: देश में सबसे ज्यादा पॉपुलर कार में से एक फॉर्च्यूनर को टक्कर देने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा थार के लुक में नई बोलेरो लेकर आ रही है। इसके दमदार फीचर्स के आगे बड़ी से बड़ी गाड़ियां भी फेल हो जाएगी। बता दें कि साल 2022 में स्कॉर्पियो और थार की वजह से महिंद्रा ने नंबर वन का खिताब हासिल किया था। अब 2023 में भी महिंद्रा नया धमाका करने के मूड में है। महिंद्रा बोलेरो में अपडेटेड फीचर्स के साथ दमदार माइलेज दिया गया है।
7 सीटर सेगमेंट में नए फीचर्स भी मिलेंगे (New Bolero)
महिंद्रा मोटर्स नई Bolero को अपडेटेड फीचर्स के साथ 7 सीटर सेगमेंट में उतारने जा रही है। बोलेरो के नए लुक की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। महिंद्रा की गाड़ी सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ने के साथ ही कच्ची सड़कों पर भी तेजी से भागती हैं। अब महिंद्रा बोलेरो एक नए अवतार में देखने को मिल सकती है।
मिलेंगे ये दमदार फीचर्स (New Bolero)
Mahindra Bolero के लिमिटेड एडिशन में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रायड ऑटो नहीं मिलता है। नई महिंद्रा बोलेरो में एक रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रूज कंट्रोल, महिंद्रा ब्लूसेंस कनेक्टिविटी एप और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल जैसी खूबिया देखने को मिल सकती है।
- Also Read: Interesting Gk Question : दुनिया का कौन-सा जीव है, जिसकी पांच आंखें हैं! जीनियस ही देंगे उत्तर?
महिंद्रा बोलेरो में होंगे ये एडवांस सेफ्टी फीचर्स (New Bolero)
नई महिंद्रा बोलेरो में ब्ल्यूटूथ म्यूजिक सिस्टम के साथ ऑक्स और USB कनेक्टिविटी, मैनुअल एयर कंडिशनर, कीलेस एंट्री, पावर स्टीयरिंग और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। सेफ्टी फीचर्स में ABS के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।
स्पेस भी मिलेगा ज्यादा (New Bolero)
महिंद्रा बोलेरो में रूफ स्की-रैक, नई फॉग लाइट, इंटीग्रेटेड एलईडी डी-आरएल के साथ हेडलैंप और डीप सिल्वर कलर स्कीम में तैयार स्पेयर व्हील कवर जैसे विजुअल अपग्रेड्स के साथ देखने को मिल सकते हैं। नई बोलेरो के केबिन को ड्यूल-टोन लैदर सीट के रूप में भी अपग्रेड किया गया है। इसमें ड्राइविंग सीट की ऊंचाई को एडजेस्ट करने का फीचर्स भी दिया गया है।



