बैतूल अपडेट

Betul News: E-KYC कराने पंचायत भवन में आई महिलाओं पर गिरा सीलिंग फैन, दो घायल

Betul News: Ceiling fan fell on women who came to Panchayat Bhawan to conduct E-KYC, two injured

 Betul News: E-KYC कराने पंचायत भवन में आई महिलाओं पर गिरा सीलिंग फैन, दो घायल

▪️विजय सावरकर, मुलताई

Betul News: (बैतूल)। जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेमझिरा ब के कार्यालय में ई-केवाईसी कराने आई महिलाओं पर अचानक सीलिंग फैन गिर गया। फैन गिरने से दो महिलाएं घायल हो गई। दोनों को अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पंचायत के सचिव बाबाराव कापसे ने बताया कि लाडली बहना योजना के तहत ग्राम की महिलाओं को ई-केवाईसी करने के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय में बुलाया था। सोमवार दोपहर 1.30 के दरमियान महिलाएं सभा कक्ष में e-kyc करा रही थी। इसी बीच अचानक भवन की छत में लगा सीलिंग फैन हुक सहित नीचे गिर गया। दुर्घटना में गायत्री पति खेमचंद सूर्यवंशी 38 साल और बाली पति राम कृष्णा लोखंडे 40 साल दोनों निवासी टेमझिरा ब घायल हो गई। दोनों घायलों को निजी वाहन से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया। गायत्री बाई के सिर में और बालीबाई के नाक पर चोट आई है। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी था। पंचायत सचिव श्री कापसे ने बताया कि भवन का निर्माण साल 1995 में हुआ था।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button