Cooling Gel Mattress : मार्च का महीना शुरु हो चुका है और धीरे-धीरे गर्मी भी अपने तेवर दिखाना शुरू कर रही है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। यदि आप गर्मी आने के पहले ही ऐसी या कूलर खरीदने का मन बना रहे है, तो इतना खर्च करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि बाजार में अब एक ऐसा चादर (Cooling Gel Mattress) आ गया है, जो बर्फ की तरह ठंडक देने का काम करता है। इस चादर की डिमांड गर्मी में खासतौर पर बढ़ जाती है। डिमांड इतनी होती है कि स्टॉक तक नहीं मिलता है।
ये है इस चादर की खासियत (Cooling Gel Mattress)
चादर (Cooling Gel Mattress) की खासियत की बात करें तो इस चादर में कोई पंखा या एसी नहीं लगा होता है और यह चादर कोई आवाज और कंपन्न नहीं करती है। आपने देखा होगा की आमतौर पर आपके बेड पर बिछे चादर गर्मी में गर्म हो जाते है। लेकिन इस चादर (Cooling Gel Mattress) में ऐसा कुछ नहीं है। यह गर्मी के मौसस में काफी ठंड़ा रहता है। इसे लपेटकर सोने में भी यह आपको गर्मी का अहसास नहीं होने देता।
इस चादर को Amazon से खरीद सकते है। इस चादर की कीमत की बात करे तो इसकी कीमत बहुत ही कम होती है। यह चादर आपको करीब 700 रूपये से लेकर 900 रूपये तक का मिल जाएगा। इस खास किस्म के चादर में एक प्रकार का जेल होता है जो गर्मी में ठंड़क देने का अहसास कराता है। इतना ही नहीं इसे पलेट कर सोने में भी यह आपको ठंडक देता है।
इस चादर (Cooling Gel Mattress) को बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इस चादर का इस्तेमाल करने से कूलर या एसी की जरूर नहीं होती है। इस चादर को आपको मात्र बिछाना होता है, लेकिन इस चादर को जमीन पर नहीं बिछाना है। चादर को सिर्फ बेड या किसी गद्दे पर ही बिछाना है या फिर लपेट कर सोना है।
मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।