मनोरंजन अपडेट

Pankaj Tripathi Mask TV: एक्टर पंकज त्रिपाठी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा मास्क टीवी, प्रोड्यूसर मानसी भट्ट ने किया ऐलान

Pankaj Tripathi Mask TV: Mask TV will take legal action against actor Pankaj Tripathi, producer Mansi Bhatt announced

Pankaj Tripathi Mask TV: एक्टर पंकज त्रिपाठी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा मास्क टीवी, प्रोड्यूसर मानसी भट्ट ने किया ऐलान

Pankaj Tripathi Mask TV: नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के नोटिस के बाद अब मामला गहराता जा रहा है। खबर है कि अब मास्क टीवी ओटीटी ने भी अभिनेता पंकज त्रिपाठी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का मन बना लिया है। इसकी जानकारी मास्क टीवी की प्रोड्यूसर मानसी भट्ट ने दी। मानसी ने पंकज त्रिपाठी पर गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि बिना किसी वैध कारण के कानून का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने मास्क टीवी पर अनावश्यक दबाव बनाया और मास्क टीवी के प्रोजेक्ट की पब्लिसिटी को नुकसान पहुंचाया जिसमें लाखों रुपए बर्बाद हुए हैं। इसके बाद मास्को टीवी ओटीटी उन पर उचित कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर हुई है। जिसके तहत जल्द ही उन पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मास्क टीवी देश का तेजी से बढ़ता एक सकारात्मक मंच है। जिसे पंकज त्रिपाठी जैसे लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और मास्क टीवी के खिलाफ अवांछित बयान जारी कर रहे हैं। हम उनके सभी आरोपों का खंडन करते हैं। अब उनसे हमारी लड़ाई भारत के न्यायालय में होगी।

Pankaj Tripathi Mask TV: एक्टर पंकज त्रिपाठी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा मास्क टीवी, प्रोड्यूसर मानसी भट्ट ने किया ऐलान

Pankaj Tripathi Mask TV: इस मामले के बारे में मास्क टीवी ओटीटी के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि मास्क टीवी ओटीटी पर पंकज त्रिपाठी की 10 साल पुरानी फिल्म आजमगढ़ को रिलीज किया जाना था, जिसमें पंकज त्रिपाठी एक मौलवी के किरदार में नजर आ रहे थे। इस फिल्म के निर्देशक पंकज त्रिपाठी के ही गृह जिले गोपालगंज के कमलेश कुमार मिश्रा है। कमलेश कुमार मिश्रा भी नेशनल अवॉर्ड विनर हैं। उनके द्वारा बनाई गई इस फिल्म को मास्क टीवी ओटीटी पर रिलीज किया जाना था। जिसको लेकर मास्क टीवी की पब्लिसिटी टीम ने मुंबई भर में लाखों खर्च कर होर्डिंग और पोस्टर लगाए थे। इसी बात पर अनावश्यक रूप से आपत्ति दर्ज कराते हुए पंकज त्रिपाठी ने कमलेश कुमार मिश्रा और मास्को टीटी को नोटिस भेजकर 24 घंटे के अंदर होर्डिंग हटाने को कहा था।

Pankaj Tripathi Mask TV: एक्टर पंकज त्रिपाठी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा मास्क टीवी, प्रोड्यूसर मानसी भट्ट ने किया ऐलान

गौरतलब है कि मास्क टीवी ओटीटी तरह-तरह के मास्क उतारने वाली वेब सीरीज और शोज़ लाकर अलग तरह का मनोरंजन देने में जुटा है। इसमें चाहे बुरहान हीरो या विलेन जैसी फिल्म हो जिसे जम्मू और कश्मीर में फिल्माने के समय उठा प्रोपेगेंडा हों क्योंकि महीनों तक कश्मीर को थाम देने वाले इस आतंकी के हीरो या विलेन के मास्क को समझने वाले लोग चैनल और मेकर्स के लिए चुनौती थे। उनका सामना करते हुए भी प्रोजेक्ट को स्ट्रीम करना और यह दिखाने में सफल होना कि इंसान के मास्क हो सकते हैं, लेकिन देश के नहीं।

Pankaj Tripathi Mask TV: एक्टर पंकज त्रिपाठी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा मास्क टीवी, प्रोड्यूसर मानसी भट्ट ने किया ऐलान

देश सबका है और देश से वफ़ादारी जरूरी है बाहरी दुश्मनों से निपटने के लिए। प्रोजेक्ट एंजेल्स जैसा रीयल ट्रांसजेंडर का शो, जो भारत में पहले अपनी तरह का शानदार शाहकार रहा है जिसकी शूटिंग के दौरान सब के मास्क उतर गए कि कैसे समाज और परिवार अपने ही बच्चों के साथ दिल तोड़ने वाले भेदभाव करते हैं।लेकिन हर मुसीबत से लड़कर जीने वाले ये किन्नर/ ट्रांस समाज के लोग किसी से कम नहीं। उनकी सुंदरता, टैलेंट शो केस कर उन्हें उठने का मंच दिया गया। ऐसे मास्क टीवी को किसी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का शौक है न जरूरत। उनके लिए उनके दर्शकों का विश्वास ही सब कुछ है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button