Gold Silver Price Today: आज फिर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जानें 10 ग्राम गोल्ड की कीमत
Gold Silver Price Today: Gold prices fell again today, know the price of 10 grams of gold

Gold Silver Price Today: प्रतिदिन के अनुसार सोने चांदी में आज भी उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं। अगर आप भी नए साल में सोने-चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। आइए, जानते हैं क्या है आज के सोने-चांदी के भाव…
बीते दिन यानी शुक्रवार को जहां 24 कैरेट सोने का भाव 56,510 था। वहीं आज शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 56,180 है। आज सोने के भाव में गिरावट है। वहीं 22 कैरेट सोने की बात करें तो बीते दिन 22 कैरेट सोने का भाव 51,700 रूपए था। आज 22 कैरेट सोने का भाव 51,500 रूपए है। इस तरह 22 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 67,500 रूपए है। वहीं बीते दिन चांदी का भाव 68,300 रूपए रहा था। मतलब चांदी के भाव थोड़े से बढ़े हैं।
जानें आज का सोने चांदी का दाम |Gold Silver Price Today
गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट निम्न प्रकार हैं- गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज देश में 22 कैरेट सोने का भाव 51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। नई दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 51,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
आज का चांदी का भाव | Silver Rate Today
आज भी चांदी के दाम में तेेेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 67,500 रूपए किलो है।
Credit – Social Media
कैरेट के हिसाब से जानें कितना शुद्ध है सोना (Today Gold Price)
- 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
- 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
- 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
- 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
- 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
- 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
- 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
- 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान (Gold Silver Price Today)
ग्राहक सोना बहुत ध्यान से खरीदें। इस दौरान सोने की गुणवत्ता का ध्यान बहुत जरूरी है। कस्टमर हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
टीप- ऊपर दिए गए सोने चांदी के भाव अलग-अलग शहरों में भिन्न हो सकते हैं। आप अपने शहर का वास्तविक सोने चांदी का भाव जानने के लिए टोल फ्री नंबर 8955664433 पर संपर्क कर सकते हैं।




