बड़ी खबरें

Income Tax Notice: इन गलतियां के कारण इनकम टैक्स की रडार में आ जाते लोग, फिर खंगाले जाते सारे पुराने रिकॉर्ड

Income Tax Notice: Due to these mistakes, people come under the income tax radar, then all the old records are searched

Income Tax Notice: इन गलतियां के कारण इनकम टैक्स की रडार में आ जाते लोग, फिर खंगाले जाते सारे पुराने रिकॉर्ड
Source – Social Media

Income Tax Notice: इनकम टैक्स रिटर्न भरना अब हर किसी के लिए जरूरी हो गया है। किसी भी तरह के लोन के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स रिटर्न ही मांगा जाता है, लेकिन कई बार इनकम टैक्स रिटर्न भरने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं कि लोग आयकर विभाग की नजर में आ जाते हैं और उन्हें कई बार नोटिस और रेड का सामना करना पड़ता है। हम आपको ऐसी पांच गलतियों के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से लोग इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रडार पर आ जाते हैं।

ITR नहीं भरना (Income Tax Notice)

कई बार लोग क्राइटेरिया पूरा करने के बावजूद आइटीआर फाइल नहीं करते हैं जबकि विभाग आईटीआर न भरने के लिए भी आपको विभाग नोटिस भेजता है। अगर आपकी आय एग्जम्पेटेड लिमिट से ऊपर है तो आपके लिए आईटीआर भरना जरूरी है। अगर आप भारतीय नागरिक हैं लेकिन आपके पास कोई विदेशी एसेट है तो भी आपको आईटीआर भरना है भले ही उससे कितनी भी कमाई हो। इससे बचने का तरीका है कि आईटीआर जरूर फाइल करें।

TDS में गड़बड़ी पड़ जाती भारी

कई बार देखने में आता है कि रिटर्न भरते समय टीडीएस की सही जानकारी नहीं दी जाती है इससे भी लोग आयकर विभाग के रडार पर आ जाते हैं। यदि TDS भुगतान में अंतर अगर दिखता है तो आपको नोटिस आ जाएगा। इसके लिए हमेशा पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वाकई में कितना टीडीएस कटा था और तभी ही उसे रिटर्न में डालें।

ITR भरने में गलती

देखने में आता है कि कई बार लोग त्रुटिवश या गलत आइटीआर भरते हैं और जरूरी जानकारी छोड़ देते हैं। ऐसा होने पर आयकर विभाग नोटिस भेज देता है। यदि आपके पास सही जानकारी नहीं है तो आप पेशेवर से आइटीआर भरवा सकते हैं।

हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन(Income Tax Notice)

ऐसी कोई ट्रांजेक्शन जो कुछ असमान्य हो या फिर बहुत बड़ी रकम का लेनदेन हुआ हो तब भी आपको इनकम टैक्स विभाग का नोटिस आ सकता है। अगर किसी व्यक्ति की सालाना आय 5 लाख है लेकिन उसने एक साल में 12 लाख रुपये अकाउंट में डाल दिए तो आयकर विभाग हरकत में आ सकता है। यहां भी जरूरी है कि आप अपनी हर आय का ब्योरा सरकार को दें।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button