Who Is Sapna Gill: कौन है सपना गिल? भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर किया हमला
Who Is Sapna Gill: Who is Sapna Gill? Indian cricketer Prithvi Shaw attacked
Who Is Sapna Gill: भारतीय टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (Cricketer Prithvi Shaw) इन दिनों खेल नहीं बल्कि किसी और कारण से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल उनके कुछ फैंस द्वारा उन पर हमला किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उनके साथ कुछ लोग हाथापाई (Cricketer Prithvi Shaw Car Attack) करते नजर आ रहे हैं।
यह घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की है। जब क्रिकेटर पृथ्वी शॉ अपने दोस्त के साथ लग्जरी होटल में बैठे थे, तभी कुछ फैंस लोग वहां आकर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे। पृथ्वी ने उन्हें ऐसा करने से साफ मना कर दिया, जिससे फैंस ने नराजगी जताते हुए बाहर खड़ी कार पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। फैंस ने क्रिकेटर की कार की विंडशिल्ड तोड़ दी और 50 हजार रुपये की डिमांड भी की।
- Also Read : HDFC Credit card: अच्छी खबर! खाताधारकों को HDFC ने दी यह सौगात, सेविंग अकाउंट में मिलेंगे ढेर सारे फायदे

ओशिवारा पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. इनमें से 2 नामजद और 6 अज्ञात हैं. शिकायत में जिन लोगों का नाम है उन दोनो की पहचान शोभित ठाकुर और सना ऊर्फ सपना गिल के रूप में हुई है। दोनों ने आरोपों को खारिज किया है और पृथ्वी शॉ पर पहले हमला करने का आरोप लगाया है।
- Also Read : New Honda City 2023: Verna की छुट्टी करने आ रही नई हौंडा सिटी, लुक और फीचर्स का नहीं है कोई तोड़

कौन है सपना गिल (Who Is Sapna Gill)
क्रिकेटर के साथ हुए विवाद का कारण बनी सपना गिल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर अब तक 1,471 पोस्ट के साथ 218,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इतन ही नही सपना गिल ने साल 2021 में आई भोजपुरी फिल्म मेरा वतन और 2017 में काशी अमरनाथ में भी काम कर चुकी है।



