वायरल अपडेट

Dance ka Video: हाथ और पैर से फ्रैक्चर लड़के ने शादी में किया जबरदस्त डांस, इसने तो तोड़ दिया माइकल जैक्सन का रिकॉर्ड

Dance ka Video: Fractured hand and leg boy did a tremendous dance at the wedding, it broke Michael Jackson's record

Image Source : PNGEgg

Dance ka Video: दोस्त की शादी में नाचने का एक अलग ही मजा होता है। हम कितने भी व्यस्त क्यों न हो लेकिन अपना काम छोड़कर शादी में जरूर जाते हैं। हालंकि कई बार ऐसे मौके भी आते है जब हम दोस्त की शादी में नहीं पहुंच पाते, ऐसे में जमकर नोकझोक भी देखने को मिलती है। वहीं आपने एक कहावत तो बखूबी सुनी होगी की हर एक फ्रेंड जरुरी होता है। ऐसे में एक शख्स ने अपने दोस्त की शादी में कुछ ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को जिसने भी देखा है इस शख्स की जमकर तारीफ की।

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहा है। ऐसे में एक शख्स का वीडियो बड़े तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स एक पैर और एक हाथ से फ्रैक्चर होने के बाद भी अपने दोस्त की शादी में पहुंचा हैं और जबरदस्त तरीके से डांस भी कर रहा है। दोस्त की शादी में वह इतना उछल – उछल का नाचता है कि लोगों को अपनी आँखों पर ही यकीन नहीं होता की इस शख्स का पैर और हाथ फैक्चर है।

वीडियो देखने के बाद कुछ इस तरह आई प्रतिक्रिया(Dance ka Video)

वायरल वीडियो में लड़का जिस गाने पर डांस कर रहा है, वह भोजपुरी का गाना है। कई बार तो लड़का डांस करते हुए गिरने लगता है लेकिन बगल में खड़े लोग उसे संभाल लेते है। वहीं इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rashidjamalofficialbihar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है “भाई का कॉन्फिडेंस तो देखो।” वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग भर – भर के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने मजेदार तरीके से कमेंट करते हुए लिखा है “केएल राहुल की शादी में ऋषभ पंत।” इस वीडियो को भी 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो..

https://www.instagram.com/reel/CnM8v8zBraA/?

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button