टेक/ऑटो

Innova की उल्टी गिनती शुरू, दबंग लुक में देश की पहली पसंद बनी Mahindra Scorpio, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

Innova's countdown begins, Mahindra Scorpio becomes country's first choice in domineering look, powerful engine with lots of features

Innova की उल्टी गिनती शुरू, दबंग लुक में देश की पहली पसंद बनी Mahindra Scorpio, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे ढेर सारे फीचर्सNew Mahindra Scorpio: महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्कॉर्पियो को लॉन्च कर दिया है। यह लोगों की पहली पसंद बनते हुए दिख रही है। कंपनी ने जून के महीने में अपनी स्कॉर्पियो एन को भारतीय बाजार में लांच किया था। इसके बाद इसकी बुकिंग ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। फिलहाल कंपनी इसके महंगे वेरिएंट के प्रोडक्शन और डिलीवरी को प्राथमिकता दे रही है। लेकिन जल्द ही इसके सस्ते वेरिएंट की डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। इसमें आपको कई नए और एडवांस फीचर देखने को मिलने वाले है।

सबसे अधिक बिकने वाली SUV बनी Mahindra Scorpio

Mahindra Scorpio: काफी समय से महिंद्रा बोलेरो कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी हुई थी। लेकिन, जनवरी 2023 के महीने में स्कॉर्पियो (स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-एन मिलकर) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई और बोलेरो नंबर दो पर खिसक गई। जनवरी 2023 में महिंद्रा स्कॉर्पियो की कुल 8,715 यूनिट बिकी हैं, जो जनवरी 2022 में बिकी 3,026 यूनिट के मुकाबले 188 प्रतिशत ज्यादा है।

Innova की उल्टी गिनती शुरू, दबंग लुक में देश की पहली पसंद बनी Mahindra Scorpio, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

 

जल्द इंडियन आर्मी में भी आएंगी नज़र(New Mahindra Scorpio)

अब बहुत जल्द इंडियन आर्मी में दमदार एसयूवी Mahindra Scorpio का रौब देखने को मिलेगा। फौज के बेड़े में शामिल करने के लिए कंपनी को स्कॉर्पियो की 1,470 यूनिट का ऑर्डर मिला है। ऑटो कंपनी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया कि उसे स्कॉर्पियो क्लासिक का ऑर्डर मिला है, जो एसयूवी का अपडेटेड वर्जन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्मी के लिए पिछली जेनरेशन की स्कार्पियो की डिलीवरी की जा सकती है। मौजूदा मॉडल RWD के साथ आता है, जबकि आर्मी के बेड़े में 4WD टेक और टो-हिच वेरिएंट शामिल हो सकता है।

Indian Army वाली महिंद्रा स्कॉर्पियो का इंजन

स्कॉर्पियो के इंजन की डिटेल्स का भी खुलासा नहीं हुआ है, क्योंकि यह पुराना मॉडल है इसलिए इसमें 140hp 2.2 लीटर इंजन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ सिक्स स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन आएगा। वहीं, नई स्कॉर्पियो क्लासिक की बात करें तो इसमें 130hp 2.2 लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाता है।

Innova की उल्टी गिनती शुरू, दबंग लुक में देश की पहली पसंद बनी Mahindra Scorpio, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

 

महिंद्रा स्कार्पियो की कीमत

महिंद्रा स्कार्पियो एन में पेट्रोल के साथ डीजल इंजन का भी विकल्प मिल जाता है। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल और 2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। इसकी कीमत 13.49 लाख से शुरू होकर 13.99 लाख रुपए तक जाती है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button