बैतूल अपडेट

Betul Bjp Vikas yatra: विकास यात्रा के शुभारंभ के दौरान ही बवाल, प्रदर्शन के दौरान विधायक के ड्राइवर ने कांग्रेस कार्यकर्ता की पकड़ी कॉलर

Betul Bjp Vikas yatra: Uproar during the launch of Vikas Yatra, MLA's driver caught Congress worker's collar during the protest

Betul Bjp Vikas yatra: Uproar during the launch of Vikas Yatra, MLA's driver caught Congress worker's collar during the protest

▪️अंकित सूर्यवंशी, आमला 

Betul Bjp Vikas yatra: बैतूल जिले के आमला नगर में भी भाजपा के द्वारा विकास यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल होने के लिए बैतूल स्थित निवास से विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे आमला पहुंचे। रास्ते में बंधा रोड पर वार्डवासियों सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। वार्डवासियों ने सड़क पर मोक्षधाम की सड़क निर्माण कार्य कराए जाने के लिए प्रदर्शन किया था।

वार्ड वासियों की मांग थी कि विधायक से मिलकर सड़क की यथास्थिति को दिखाया जाएगा। इसलिए सड़क पर बैठकर वार्ड वासियों ने प्रदर्शन किया। इस बीच जैसे ही विधायक योगेश पंडाग्रे का वाहन वहां पहुंचा तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और भाजपा के कार्यकर्ता सहित विधायक योगेश पंडाग्रे के ड्राइवर ने एनएसयूआई के मनीष नागले के साथ झूमा झटकी, गाली गलौज और कॉलर पकड़ ली।

  • Also Read: Betul Crime News: सरकारी अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र के पास से ले जा रहे थे मासूम बच्ची को, दबोचे गए दो युवक, पुलिस को सौंपा

इसी बीच कांग्रेसी कार्यकर्ता उग्र हो गए। मौके पर पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव भी किया। मौके पर ही एसडीओपी सारणी रोशन जैन और थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे भी मौजूद थे। पुलिस ने मामले को शांत कराया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button