लाइफस्टाइल अपडेट

get rid of Mosquito, Cockroach, Rat: घर से मक्खी मच्छर और चूहा भगाने का यह सबसे आसान और सटीक तरीका, फिर लौट कर नहीं आएंगे दोबारा

get rid of Mosquito, Cockroach, Rat: This is the easiest and most accurate way to drive away flies, mosquitoes and rats from home, they will not come back again

get rid of Mosquito, Cockroach, Rat: घर से मक्खी मच्छर और चूहा भगाने का यह सबसे आसान और सटीक तरीका, फिर लौट कर नहीं आएंगे दोबारा
Source – Social Media

get rid of Mosquito, Cockroach, Rat: अगर आप भी अपने घर में माउस, मच्छर, मक्खी, कॉकरोच से परेशान है, तो आइए जानते है उनसे दूरी बनाये रखने के लिए घरेलू उपाय।

विशेषज्ञों के अनुसार, ये जानवर जो कीड़े मकोड़े खाते हैं, जब आपके घर के आसपास सफाई नहीं होती है। जैसा की- कोरोनावायरस स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में स्वच्छता उन्हें अपने घर से बाहर का रास्ता दिखाने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें भगा देना हमारी मजबूरी है अन्यथा वे हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकते हैं।

उड़ने वाले कीड़ों को कैसे भगाएं(get rid of Mosquito)

गर्मी (Summer) के मौसम में घरों के अंदर उड़ने वाले कीड़ों का भंडार हो जाता है। इसमें मच्छर, मक्खी मुख्य रूप से होते हैं। पंख वाली चीटियां भी उड़ के घर के अंदर चली आती है। यह चीटियां प्रकाश पर अधिक आती हैं। कुछ तरीकों को अपनाकर आप इसे अपने घरों से भगा सकते हैं। (Desi hacks to get rid of Mosquito, Cockroach, Rat) इसके लिए आपको हर दिन बस पांच मिनट का समय देना होगा।

तेजपत्ते के धुएं से कीड़े गायब

इस देशी नुस्खे को तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको 1 मिट्टी का छोटा बर्तन लेना होगा। मिट्टी के बर्तन में तेजपत्ता के पत्ते को तोड़कर डालें। उसके बाद उसमें तेल और कपूर को मिलाएं। अब इस मिश्रण में आग लगा दें और कुछ देर के बाद आग बुझा दें। अब आप देखेंगे कि मिट्टी के बर्तन से धुआं निकल रहा है। अब इस धुआं को कमरे,बरामदे के साथ ऐसी जगहों पर ले जाएं जहाँ मच्छर, मक्खियों के साथ उड़ने वाले कीड़े आते हैं। इसके धुआं से यह सभी कीड़े (Insects) दूर भाग जाएंगे।

get rid of Mosquito, Cockroach, Rat: घर से मक्खी मच्छर और चूहा भगाने का यह सबसे आसान और सटीक तरीका, फिर लौट कर नहीं आएंगे दोबारा
Source – Social Media

कॉकरोच, चूहे को कैसे भगाएं (get rid of Mosquito)

उड़ने वाले कीड़ों के साथ-साथ कॉकरोच और चूहे ऐसे होते हैं जो घर के सामान को नष्ट करते हैं। यह जमीन पर चलकर आपके घर में रखे वस्तुओं को खराब करते हैं। इसे भगाने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए आपको थोड़ा आटा में शक्कर, बोरिक एसिड, को मिलाना होगा। अब इसके गोले बनाकर ऐसी जगहों पर रखना होगा जहां से कीड़े आते हैं। आप इसे रसोइघर में रखे रसोई गैस, सिंक, या फर्श के कोने में रखें। जैसे ही इन गोलों का सेवन कॉकरोच, चूहे करेंगे सदा के लिए इनका खात्मा हो जाएगा।

Source – Social Media

कीड़ो को भगाने के लिए स्प्रे

कीड़ो को भगाने में स्प्रे (Sprey) काफी मददगार साबित होगा। स्प्रे का इस्तेमाल करना भी बेहद आसान होता है। स्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले आपको पानी लेना होगा। अब पानी में 4 चम्मच सफेद सिरका, 1 चम्मच पिसा हुआ कपूर, थोड़ा सा डेटॉल के साथ-साथ ,1 चम्मच नमक मिलाएं। मिलाए गए मिश्रण को ऐसे जगहों पर इस्तेमाल करें जहाँ से कीड़े आते हों। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपके घर में कीड़ों का आना बंद हो जाएगा।

कुछ बातों का रखें ध्यान

हम घर में गंदगी अधिक रखते हैं। खाने पीने के दौरान खाने के टुकड़ों को इधर-उधर फेंक देते हैं जिससे चूहों के साथ-साथ कई प्रकार के कीड़े हमारे घरों में प्रवेश कर जाते हैं। इसलिए घर में साफ-सफाई (Clean) का अधिक ध्यान रखें। कीड़ो को भगाने के दौरान छोटे बच्चों का इससे दूर रखें। खासकर स्प्रे के दौरान यह अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। इन तरीकों को अपनाकर आप मक्खी,मच्छर,चूहों के साथ-साथ अन्य कीड़ो से भी बच सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button