World Most Expensive Insect: ये एक कीड़ा बना सकता है करोड़पति, खरीदने के लिए लोग खर्च कर देते 1.5 करोड़ तक, जानें ऐसा क्या है खास

World Most Expensive Insect: This insect can make a millionaire, people spend up to 1.5 crores to buy it, know what is so special

World Most Expensive Insect: ये एक कीड़ा बना सकता है करोड़पति, खरीदने के लिए लोग खर्च कर देते 1.5 करोड़ तक, जानें ऐसा क्या है खासWorld Most Expensive Insect: लोगों को कई तरह के शौक होते हैं। कुछ लोग पालतू जानवर पालना पसंद करते हैं तो कुछ लोग बागवानी करना। वहीं कुछ लोगों को एंटीक चीजें काफी पसंद होती है और लोग इनके लिए लाखों रुपए तक खर्च कर देते हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे कीड़े के बारे में बता रहे हैं। यदि आपको ये कीड़ा कहीं मिल जाए तो ये आपको करोड़पति बना सकता है। दरअसल, एक ऐसा कीड़ा है जिसकी कीमत 50 लाख से 1.50 करोड़ रुपए होती है। कुछ लोग हैं जो इसे इतनी ज्यादा कीमत पर खरीदते हैं।

यह है वो कीड़ा (World Most Expensive Insect)

स्टैग बीटल नमक प्रजाति का यह कीड़ा है, जो सिर्फ 2 इंच के साइज का होता है। कई लोग इसे खरीदने के लिए लाखों-करोड़ों खर्च कर देते हैं। इस कीड़े की इतनी कीमत होने की सबसे बड़ी वजह यह है कि इससे कई महंगी दवाइयां बनाई जाती है और इस कीड़े की प्रजाति पर लुप्त होने का खतरा भी मंडरा रहा है।

इस तरह करें इस कीड़े की पहचान

इस कीड़े की पहचान करना काफी आसान है। क्योंकि यह आम कीड़ों की तुलना में जरा हटके होता है। स्टैग बीटल के सींग की तरह की दो आकार बाहर की ओर निकले होते हैं। जब दो स्टैग बीटल आपस में लड़ते हैं तो किसी सूमो रेसलर जैसे एक दूसरे को पीछे धकेलने की कोशिश करते हैं। एक स्टैग बीटल को वयस्क होने में सिर्फ कई हफ्तों का समय लगता है। कई देशों में इस कीड़े को विलुप्त होने की श्रेणी में डाल दिया गया है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker