ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेश

comet star : गुरुवार की रात आसमान में नजर आई अनूठी आकृति, उत्सुकता के साथ किए दीदार

comet star: unique shape seen in the sky on thursday night, watched with curiosity

◼️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

बैतूल जिले के खेड़ी सांवलीगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में गुरुवार की रात करीब 8 बजे ग्रामीणों आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना देखी। जानकार इसे पुच्छल तारा बता रहे हैं। ग्रामीणों ने इसका बाकायदा वीडियो भी बनाया और फोटो भी ली।

जानकारी के अनुसार ताप्ती नदी के किनारे बारालिंग के पास स्थित ग्राम सिहार एवं बारामहू गांव में 2 फरवरी की रात 8 बजे ग्रामीणों ने आसमान में पुच्छल तारा देखा। ग्राम के नंजू उइके, मंगल उइके ने अपने मोबाइल में उस आकृति की तस्वीर भी ली। वह हरे रंग का पुच्छल तारा था। वह कुछ सेकेण्ड तक आसमान में दिखलाई दिया।

ग्रामीणों ने फोन लगाकर इस संवाददाता से भी कहा वे भी देख सकते हैं। लेकिन वह पुच्छल तारा इस खेड़ी क्षेत्र में नहीं दिखलाई दिया। समीप के ठेस्का गांव से भी हरा पुच्छल तारा दिखलाई देने की खबरें मिली है। जिसे देखकर ग्रामीण आश्चर्य चकित है।

देवठान से नितिन यादव ने बताया कि उन्हें आसमान में शाम 7.12 बजे यह आकृति नजर आई। उनके साथ ही अन्य ग्रामीणों ने भी यह आकृति देखी। उन्होंने इसकी फोटो लेने के साथ ही वीडियो भी बनाया। यह फोटो और वीडियो उन्होंने बैतूल अपडेट को भी उपलब्ध कराए हैं। नीचे देखे वीडियो…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button