Union Budget 2023 Live Streaming: नए बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान, पैन कार्ड को लेकर भी वित्त मंत्री ने कही यह बड़ी बात, यहां देखें बजट की हर जानकारी लाइव
Union Budget 2023 Live Streaming: Big announcement for farmers in the new budget, Finance Minister also said this big thing regarding PAN card, see here every information of the budget live
Union Budget 2023 Live Streaming: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अपना पांचवां बजट पेश कर दिया हैं। बजट भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने भारत जोड़ो के नारे भी लगाए। हालांकि निर्मला ने बजट के दौरान सरकार के कामों को गिनाना शुरू कर दिया है। आम चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी सरकार (PM Narendra Modi) सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट है। बजट की सारी हाइलाट्स यहां जानें..
बजट के कुछ बड़े ऐलान (Union Budget 2023 Live Streaming)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ बड़े ऐलान भी किए हैं। केवाईसी की प्रक्रिया आसान की जाएगी। डिजिलॉकर का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। पहचान पत्र के तौर पर पैन मान्य होगा। एकीकृत फाइलिंग प्रक्रिया को शुरू की जाएगी। ग्रीन ग्रोथ पर भी सरकार का जोर। वित्त मंत्री ने कहा कि पर्यावरण के अनुसार लाइफस्टाइल पर जोर दिया जा रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि 2070 तक भारत इसी रास्ते पर आगे बढ़ेगा।
यहां देखें लाइव
साभार-इंडिया टीवी यू ट्यू्ब
- Budget 2023 : PAN को पहचान पत्र की मान्यता
- ई-कोर्ट के तीसरे चरण के लिए 97,000 करोड़
- केवाईसी प्रक्रिया को और आसान बनाया जाएगा।
- सरकारी एजेंसियां पैन कार्ड को पहचान पत्र के तौर पर मानेंगी। केवाईसी प्रक्रिया को और आसान बनाया जाएगा।
- रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये का आवंटन
- PM आवास योजना का आवंटन 66% बढ़ाकर 79,000 करोड़ किया गया
- 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ अब नर्सिंग कॉलेज
- 2014 से बने 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ अब नर्सिंग कॉलेज भी बनाए जाएंगे।
- स्टार्टअप के लिए रिस्क कम करने की कोशिश
- ट्रांसपोर्ट इंफ़्रा के लिए 75000 करोड़ का निवेश होगा।
- आधार डिजीलॉकर की पहचान के तौर पर मान्य होगा।
- रेलवे की नयी योजना के लिए 75 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
- अर्बन इंफ़्रा के लिए हर वर्ष 10 ,000 करोड़ का निवेश।
- ई-न्यायालय का तीसरा चरण शरू होगा
- देश भर में 38800 टीचर एकलव्य मॉडल स्कूलों में बहाल किए जाएंगे
- कृषि से जुड़े स्टार्ट अप को प्राथमिकता दी जाएगी
रोजगार के लिए बड़े पैमाने पर काम
रोजगार के सृजन के लिए और छोटे उद्योग को मजबूत करने के लिए सरकार काफी कदम उठा रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन को जबरदस्त सफलता मिली है। महिलाओं के प्रोडक्ट को बाजार में पहुंचाने के लिए बड़े प्रयास किए जा रहे हैं। हरित तकनीक और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन योजनाओं से एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं को काफी मजबूती मिल रही है।



