Innova Crysta: इंतजार खत्म! फिर जलवा बिखरने लांच हुई नई इनोवा क्रिस्टा, नए फीचर्स के साथ इतना जबरदस्त लुक कि ठहर जाएं निगाहें
Innova Crysta: The Wait Is Over! New Innova Crysta launched again, with new features such a tremendous look that stops the eyes

Innova Crysta: टोयोटा की मशहूर एमपीवी इनोवा क्रिस्टा (MPV Innova Crysta) के डीजल वेरिएंट की एक बार फिर वापसी हो गई है। कंपनी ने इस एमपीवी को फिर से लॉन्च किया है और इस बार इसे केवल डीजल इंजन विकल्प के साथ बाजार में उतारा गया है।
- Also Read : Maruti Ertiga Sales: Alto-Wagon R की बादशाहत भी हुई खत्म, सबसे सस्ती 7 सीटर कार मचा रही तहलका

Innova Crysta की बुकिंग हो गई शुरु
कुल चार ट्रिम वैरिएंट G, GX, VX और ZX में आने वाले, ग्राहक अपने निकटतम डीलरशिप के माध्यम से नई इनोवा क्रिस्टा डीजल बुक कर सकते हैं। इसके लिए 50 हजार रुपए बुकिंग राशि के रूप में निर्धारित की गई है। बइस एमपीवी की बुकिंग पिछले कुछ महीनों से बंद थी और इनोवा हाईक्रॉस को बाजार में उतारा गया था। नई इनोवा के लॉन्च होने के बाद से ही डीजल के बंद होने के कयास तेज हो गए थे। हालांकि, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स-सर्विसेज अतुल सूद ने ऑटो एक्सपो के दौरान साफ कर दिया था कि इनोवा क्रिस्टा डीजल वापसी करेगी।
आपको बता दें कि टोयोटा ने साल 2016 में इनोवा के सेकेंड जेनरेशन मॉडल के तौर पर क्रिस्टा को लॉन्च किया था और यह एमपीवी काफी लोकप्रिय रही है। अब एक बार फिर ग्राहक इस एमपीवी को खरीद सकेंगे।

Innova Crysta में किए गए बहुत से बदलाव
कंपनी ने नई इनोवा क्रिस्टा डीजल को अपडेट और लॉन्च किया है, जिसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं जो इसे नया लुक देते हैं।
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में नए डिजाइन का ग्रिल है जो पहले से बड़ा है और एमपीवी को बड़ा लुक देता है। इसके अलावा फॉग लैंप एरिया और लोअर इनटेक में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। स्पोर्टी दिखने वाले फॉग लैंप्स को L-शेप क्रोम से सजाया गया है। इसके अलावा इस कार का एक्सटीरियर काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा ही है। कुल चार वेरिएंट में आने वाली यह कार पांच रंगों में उपलब्ध है, जिसमें व्हाइट पर्ल क्रिस्टल शाइन, सुपर व्हाइट, सिल्वर, एटिट्यूड ब्लैक और अवंत गार्डे ब्रॉन्ज शामिल हैं।
- Also Read : Automobile : सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां, माइलेज में नंबर 1, कीमत बस इतनी, जान कर हो जाएंगे हैरान

बहुत दमदार है इंजन
क्रिस्टा को हाइक्रॉस के किफायती ऑप्शन के रूप में रखा गया है। इसमें पहले की तरह 2.4-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है पहले यह इंजन 150PS और 343Nm पर जेनरेट करता था, लेकिन अपडेटेड मॉडल में परफॉर्मेंस में थोड़ा सा बदलाव हो सकता है।
एकदम नए और बेहतरीन फीचर्स
इनोवा क्रिस्टा हाईक्रॉस की तरह इसमें एक नया फ्रंट एंड दिया गया है। फीचर्स की लिस्ट में 8-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है. सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल शामिल है। नई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में कंपनी ने एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन स्मार्ट प्लेकास्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। अन्य विशेषताओं में ब्लैक और कैमल टैन लेदर सीट कलर ऑप्शन, एम्बिएंट लाइटिंग, वन-टच टम्बल सेकंड-रो सीट आदि शामिल हैं।
- Also Read : Tata Nano EV: आ गई इलेक्ट्रिक नैनो सिंगल चार्ज में चलती है 200 किलोमीटर, रतन टाटा ने खुद ली डिलीवरी
इनोवा क्रिस्टा कुल 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 7 सीटर लेआउट है। जबकि G, Gx और Vx ट्रिम्स में 8-सीटर का ऑप्शन भी है। डीजल इनोवा क्रिस्टा की कीमत लगभग 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है, जो इसे बेस-स्पेक पेट्रोल इनोवा हाइक्रॉस की तुलना में अधिक महंगा बनाती है।

एकदम नए और बेहतरीन फीचर्स
नई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में कंपनी ने एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन स्मार्ट प्लेकास्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसके अलावा आठ तरह से पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, डिजिटल डिस्प्ले के साथ पिछली पंक्ति में ऑटोमैटिक एसी, स्मार्ट एंट्री, सीट बैक टेबल, टीएफटी मल्टी-इन्फो डिस्प्ले शामिल हैं। अन्य विशेषताओं में ब्लैक और कैमल टैन लेदर सीट कलर ऑप्शन, एम्बिएंट लाइटिंग, वन-टच टम्बल सेकंड-रो सीट आदि शामिल हैं।
सेफ्टी के लिहाज से इस कार में 7 एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे फीचर्स मिलते हैं। Zx ट्रिम को छोड़कर इस कार के सभी वेरिएंट 7/8 सीटिंग लेआउट के साथ आते हैं। हालांकि अभी इस कार की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 20 लाख रुपये के आसपास होगी।



