NPS Scheme: सिर्फ हजार रुपए बचाकर गारंटी से मिलेगी 20 हजार पेंशन और 63 लाख की राशि! कमाल की ये स्कीम
NPS Scheme: By saving only thousand rupees, you will get 20 thousand pension and an amount of 63 lakhs from the guarantee! amazing scheme
NPS Scheme: मोदी सरकार (modi Government) कई ऐसी योजनाएं चला रही है जो गरीबों और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आज हम आपको जिस योजना के बारे में बता रहे हैं इसमें आप हर महीने हजार रुपए बचा कर एकमुश्त ₹63 लाख और ₹20 हजार महीने के पेंशन पा सकते हैं। इस स्कीम का नाम नेशनल पेंशन स्कीम (National Pension Scheme) है।
सुरक्षित होगा रिटायरमेंट (NPS Scheme)
नेशनल पेंशन स्कीम एक सरकारी योजना है, जिसके जरिए आपका बुढ़ापा सिक्योर रहता है। खास बात यह है कि इसमें जीरो रिस्क है और पैसे की गारंटी भी है। इस योजना को साल 2004 में सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया था. वहीं, साल 2009 में सभी कैटेगिरी के लिए इस योजना को ओपन कर दिया गया था।
40 फीसदी एन्युटी लगानी होगी
इस योजना के तहत अपनी वर्किंग लाइफ में आपको लंबी अवधि तक निवेश करना होता है। इस स्कीम में आपको 40 फीसदी रकम एन्युटी में लगानी होती है। एन्युटी की रकम से ही आपको आगे चलकर पेंशन के तौर पर प्राप्त होती है।
इस योजना के इतने फायदे(NPS Scheme)
- इस योजना में आप 1000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं।
- 18 से 70 साल तक के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- फाइनल विद्ड्रॉल पर 60 फीसदी रकम ट्रैक्स फ्री होगी।
- एनपीएस अकाउंट में कंट्रीब्यूशन की लिमिट 14 फीसदी है।
- एन्युटी की खरीद में निवेश की गई रकम को भी टैक्स से पूरी तरह छूट प्राप्त है।
20 हजार रुपये से ज्यादा मिलेगी पेंशन
यदि आप 20 साल की उम्र में इस स्कीम में 1000 रुपये महीना निवेश करते हैं, तो रिटायरमेंट तक आपके पास कुल 5.4 लाख रुपये का फंड जमा हो जाएगा। इस पर 9 से 12 फीसदी रिटर्न होगा, इससे ये निवेश बढ़कर 1.05 करोड़ हो जाएगा। अगर 40 फीसदी कॉर्पस को साल में बदल लें, तो ये प्राइज 42.28 लाख रुपये होगा। इस हिसाब से 10 फीसदी वार्षिक दर मानकर आपको हर महीने 21,140 रुपये पेंशन मिलेगी। साथ ही आपको करीब 63.41 लाख रुपये एकमुश्त राशि मिलेगी।(NPS Scheme)



