धर्म/अध्यात्म अपडेट

Pandit Vijay Shankar Mehta : पंडित विजय शंकर मेहता की मोरखा में तीन दिवसीय राम कथा 27 जनवरी से

Betul News : Thre-day Ram Katha in Pandit Vijay Shankar Mehta's Morkha from January 27

बैतूल जिले के आमला तहसील के ग्राम मोरखा में श्रीराम कथा त्रिवेणी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें परमपूज्य पंडित विजय शंकर मेहता (उज्जैन) के मुखारबिंद से 27 जनवरी से 29 जनवरी तक तीन दिवसीय राम कथा होगी।

आयोजन से जुड़े राजेश आहूजा ने बताया कि ग्राम मोरखा में नवनिर्मित राममंदिर में स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 26 जनवरी से प्रारंभ होगा। 27 जनवरी को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकली जाएगी। दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विजय शंकर मेहता के मुखारबिंद से तीन दिवसीय राम कथा प्रारंभ होगी।

कथा के प्रथम दिन बालकांड, अयोध्या कांड एवं अरण्य कांड पर कथा होगी। 28 जनवरी को किष्किन्धा कांड एवं सुंदर कांड की कथा होगी। 29 जनवरी को लंका कांड एवं उत्तर कांड पर कथा होने के साथ ही कथा का समापन होगा।

इसके पश्चात 30 जनवरी को मंदिर में मूर्तियों की स्थापना के उपरांत दोपहर दो बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया है। श्री आहूजा ने जिले के श्रद्धालुओं से आयोजन में अधिक से अधिक सख्या में पहुँचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Benefit Of Eating Dates In Winter: सर्दियों में सुबह-सुबह खाएं खजूर, दिल की बीमारी सहित कई बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button