Side Effects Of Over-Sleeping : हम सब जानते है की अच्छी और पूरी नींद लेना हमारे सेहत के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि इससे हमे एनर्जी मिलती है और पूरे दिन बॉडी को एक्टिव रखने में मदद भी करती है। लेकिन अगर आप ऐसे लोगों में शुमार हैं, जो जरूरत से ज्यादा ही सोते हैं तो फिर आपको इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। ऐसा करने से आपको हेल्थ से जुड़ी बहुत तरह की परेशानियां हो सकती हैं।
ज्यादा सोने के साइड इफ़ेक्ट (Side Effects Of Over-Sleeping)
बता दे हमारे शरीर में बनने वाला सेरोटेनिन हार्मोन सोने और जागने के पैटर्न को कंट्रोल करता है। इसलिए अगर आप बहुत ज्यादा सोते हैं, तो इससे सेरोटोनिन पर निगेटिव इफेक्ट पड़ता है। ये आपके न्यूरोट्रांसमीटर को बाधित करता है, जिसके कारण सिरदर्द की शिकायत होती है। वहीं जब आप देर तक सोते हैं, तो आपको अचानक बहुत तेज भूख और प्यास भी लगती है और इससे आपको सिरदर्द भी होने लगता है।
इतना ही नहीं अगर आपको देर तक सोने की आदत है तो आप को अक्सर ही पीठ दर्द की प्रॉब्लम से परेशान रहेंगे। कभी-कभी मैट्रेस की खराब क्वालिटी भी इसकी वजह होती है और अगर ऐसे मैट्रेस पर आप देर तक सोते हैं, तो इससे आपकी मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और इस तरह लंबे समय तक सोने से पीठ में दर्द भी होता है।
आपको बता दे की देर तक सोना डिप्रेशन का एक लक्षण होता है। इसलिए अगर आप देर तक आप सोते रहते हैं तो इससे आपका डिप्रेशन और बढ़ता जाएगा। कभी कभी स्लीपिंग साइकल के बिगड़ जाने से आपको हर वक़्त तनाव और मानसिक दबाव महसूस होगा और इसका असर आपकी रूटीन पर पड़ेगा।
मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।