खेती किसानीबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather : आसमान के साफ होते ही कड़ाके की ठंड ने डाला डेरा, चार डिग्री गिरा पारा, पांच पर पहुंचा तापमान

Betul weather news : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आसमान के साफ होते ही कड़ाके की ठंड ने डेरा डाल लिया है। एक ही दिन में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है। बीती रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। तापमान में भारी गिरावट आने से शहर के किनारे स्थित खेतों में जमी ओंस की बूंदें बर्फ में तब्दील होती नजर आ रही थी।

बीते कुछ दिनों से जिले के मौसम में उथल पुथल का दौर चल रहा था। कभी शीतलहर चल रही थी तो कभी मावठा बरस रहा था। इस बीच तीन-चार दिनों तक आसमान पर बादल भी छाए रहे। इसके चलते ठिठुरन जरूर थी पर कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही थी। बादलों के कारण तापमान कम नहीं हो रहा था।

मौसम विभाग का कहना था कि आसमान से बादलों के छंटते ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी। शनिवार को बादल पूरी तरह छंट चुके थे और उसके बाद ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार-शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार-शनिवार का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस था। यह एक ही दिन में 4 डिग्री गिर गया है। शनिवार-रविवार की रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इस तरह पूरा जिला अब कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ठंड ने जनवरी माह में जबरदस्त प्रहार किया है।

कड़ाके की ठंड और तापमान गिरने के कारण सुबह के समय फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ के रूप में जम गई थी। इस ठंड से किसान बेहद खुश हैं। इसकी वजह यह है कि ठंड जितनी अधिक पड़ेगी, फसलों को उतना ही फायदा होगा। यही कारण है कि ठंड नहीं पड़ने से किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित नजर आ रहे थे।

अब ठंड बढ़ जाने के कारण वे राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है। आने वाले कुछ दिनों तक तापमान इसी तरह से रहने और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। नीचे चार्ट में देखें प्रदेश में किस स्थान पर कितना रहा तापमान…

PM Kisan 13th Installment: किसानों को इस हफ्ते मिल सकती है बड़ी खुशखबरी! खाते में आएगी पीएम किसान की 13वीं किस्त

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button