धर्म/अध्यात्म अपडेट

Chamtkarik Mata Mandir Dhara : माता का चमत्‍कारिक मंदिर, यहां देवी सुबह कन्‍या, दाेेेेपहर में युवती और शाम को वृृद्धा के रूप में देती है दर्शन

Chamtkarik Mata Mandir Dhara : माता का चमत्‍कारिक मंदिर, यहां देवी सुबह कन्‍या, दाेेेेपहर में युवती और शाम को वृृद्धा के रूप में देती है दर्शन

Chamtkarik Mata Mandir Dhara : भारत में रहस्यमय और प्राचीन मंदिरों की कोई कमी नहीं है। एक ऐसा ही मंदिर उत्तराखंड के श्रीनगर से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां हर दिन एक चमत्कार होता है, जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। दरअसल, इस मंदिर में मौजूद माता की मूर्ति दिन में तीन बार अपना रूप बदलती है। मूर्ति सुबह में एक कन्या की तरह दिखती है, फिर दोपहर में युवती और शाम को एक बूढ़ी महिला की तरह नजर आती है। यह नजारा वाकई हैरान कर देने वाला होता है।

Also Read : shramik card kaise banaye: इस तरह बनाए श्रम कार्ड, सबसे आसान तरीका, फटाफट हो जाएगा तैयार, सरकार देती है आर्थिक मदद

इस मंदिर को धारी देवी मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर झील के ठीक बीचों-बीच स्थित है। देवी काली को समर्पित इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां मौजूद मां धारी उत्तराखंड के चारधाम की रक्षा करती हैं। इस माता को पहाड़ों और तीर्थयात्रियों की रक्षक देवी माना जाता है।

Also Read : Gold Silver Rate/Price Today : जारी हुए आज के सोनेे और चांदी के भाव, कई दिनों से लगातार बढ़ रहे दामों ने आज दी राहत

Chamtkarik Mata Mandir Dhara : माता का चमत्‍कारिक मंदिर, यहां देवी सुबह कन्‍या, दाेेेेपहर में युवती और शाम को वृृद्धा के रूप में देती है दर्शन

एक पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भीषण बाढ़ से मंदिर बह गया था। साथ ही साथ उसमें मौजूद माता की मूर्ति भी बह गई और वह धारो गांव के पास एक चट्टान से टकराकर रुक गई। कहते हैं कि उस मूर्ति से एक ईश्वरीय आवाज निकली, जिसने गांव वालों को उस जगह पर मूर्ति स्थापित करने का निर्देश दिया। इसके बाद गांव वालों ने मिलकर वहां माता का मंदिर बना दिया। पुजारियों की मानें तो मंदिर में मां धारी की प्रतिमा द्वापर युग से ही स्थापित है। (Chamtkarik Mata Mandir Dhara)

Also Read : Cobra ka video: विशाल कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था शख्‍स, फिर अचानक कर दिया हमला, देखकर थम गई लोगों की सांसें

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button