Corona Update : कोरोना महामारी से बचाव के लिए यहां शुरू हुआ सात दिवसीय हनुमान चालीसा पाठ

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Corona Update : देश में पुनः कोरोना महामारी न आए और यदि आती भी है तो उससे निपटने जहाँ एक ओर सरकार ने कमर कस ली है। वहीं ग्रामीण भी अपने स्तर से देवी देवताओं की आराधना कर सुख शांति के लिए भगवान की स्तुति करने में लगे हुए है। ऐसा ही आयोजन समीप के ग्राम सावंगा के ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।
ग्राम सावंगा के श्रीराम जानकी मंदिर में प्रसिद्ध जामसावरी मंदिर के आचार्य धनाराम जी मायवाढ के सनिध्य में अखंड सप्त दिवसीय श्रीमद हनुमान चालीसा का पाठ निरन्तर चल रहा है। ग्राम के सुदामा पाटनकर, रामराव पवार ने बताया कि हनुमान जी संकट मोचक हैं। गांवों में शांति केलिए ग्रामीण उन्हीं की शरण में जाते है।
दुनिया के कई देशों में कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी है। बस इसकी रोकथाम के लिए यह सात दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ संजीवनी का कार्य करेगा। इसी विश्वास से मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान जी की यह निरन्तर आराधना की जा रही है।



