बड़ी खबरें

Bhopal-Nagpur NH Accident: भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Bhopal-Nagpur NH Accident: भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

 

Bhopal-Nagpur NH Accident: मध्यप्रदेश (madhyapradesh) के बैतूल जिले में भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे (Bhopal-Nagpur NH) पर बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यहां मुलताई थाना क्षेत्र में खंबारा टोल बेरियर (Khambara Toll Barrier) पर एक बाइक ट्रक में (Betul Accident News) घुस गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायल युवकों को मुलताई में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल (District Hospital Betul) रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक तिगांव निवासी गुणवत्ता पिता बंडू (23), राजेश पिता रामकिशना (22) और उमेश पुत्र संतोष (21) बुधवार को मुलताई में लगे मेले में घूमने आए थे। मेला घूमकर यह तीनों पांढुर्ना की ओर जा रहे थे। रात लगभग 9.30 बजे उनकी बाइक खंबारा टोल बेरियर के पास खड़े ट्रक में जाकर घुस गई।

  • Also Read: गजब की Electric Bike! मात्र 80 रुपए में 800 किमी चलेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक, बार-बार चार्ज भी नहीं करना पड़ेगा, कीमत है इतनी-Gravton Quanta electric bike

बाइक की गति बहुत तेज होने से मौके पर ही राजेश की मौत हो गई। राजेश गाड़ी चला रहा था। हादसे में उसके पीछे बैठे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलने पर एनएचआई की एम्बुलेंस से दोनों को मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बैतूल रेफर किया है। वहीं राजेश का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे (Bhopal-Nagpur NH Accident) पर ही शाहपुर में कुंडी रेलवे गेट (Kundi Railway Gate) के पास एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। उस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद कल उसी स्थान पर एक और बाइक को कार ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक पर सवार बुआ और भतीजा घायल हो गए थे। उनका इलाज चल रहा है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button