बड़ी खबरेंटेक/ऑटो

Doogee S99 : छत से गिरा या पानी में डूबा तो भी खराब नहीं होगा ये स्‍मार्टफोन, कीमत 15 हजार से कम और मिलेंगे दो-दो स्‍पेशल कैमरे

Doogee S99 : छत से गिरा या पानी में डूबा तो भी खराब नहीं होगा ये स्‍मार्टफोन, कीमत 15 हजार से कम और मिलेंगे दो-दो स्‍पेशल कैमरे
Credit – social media

Doogee S99 : अक्‍सर हम देखते है कि महंगेे से महंगा फोन  यदि कहीं गिर जाए तो उसकी स्‍क्रीन टूट जाती है या पानी चले जाने पर वह पूरी तरह बंद भी हो जाते है, लेकिन अब कम कीमत में ऐसा स्‍मार्टफोन आ रहा है, जो छत से गिरने पर भी नहीं टूटेगा और पानी में डूब जाने पर भी खराब नहीं होगा। साथ ही इसमें हमें 108MP का मेन कैमेेेरा और 64MP  नाइट विजन कैमरा भी मिल रहा है। इस फोन की कीमत भी 15 हजार रुपए से कम है, जो इसे और भी ज्‍यादा आकर्षक बनाती है। चलिए जानते है फौलादी फोन के बारे में…

Also Read : Free Live TV Streaming Channel: फ्री में लाइव चैनल देखने का सीक्रेट! बिना कोई रिचार्ज मोबाइल और कम्‍प्‍यूटर में मुफ्त में दिखेंगे सारे लाइव चैनल, ये आसान ट्रिक बचाएगी पैसा    

Doogee S99 : छत से गिरा या पानी में डूबा तो भी खराब नहीं होगा ये स्‍मार्टफोन, कीमत 15 हजार से कम और मिलेंगे दो-दो स्‍पेशल कैमरे
Credit – social media

Doogee S99 की कीमत

बता दें कि Doogee S99 को 22 दिसंबर को ग्‍लोबल लांच किया जा रहा है। इस फोन की असल कीमत 329 डॉलर (लगभग 27500 रुपए) है, लेकिन यह 179 डॉलर (14500 रुपए) की भारी छूट पर उपलब्ध हाेेगा। यह सेल 22 दिसंबर से शुरू होगी और 23 दिसंबर तक चलेगी। फोन की बिक्री अलीएक्सपेरेस और डोगीमॉल पर होगी।

Also Read : saanp nevla ki ladai: सांप और नेवले के बीच हुआ भारी घमासान, नेवले ने मुंह में पकड़कर खूब पटका, लेकिन सांप ने भी नहीं मानी हार, फिर…

Doogee S99 : छत से गिरा या पानी में डूबा तो भी खराब नहीं होगा ये स्‍मार्टफोन, कीमत 15 हजार से कम और मिलेंगे दो-दो स्‍पेशल कैमरे
Credit – social media

Doogee S99 के स्‍पेशिफिकेशन

Doogee S99 का लुक तो कमाल का है ही इसके कैमरे भी हाई क्‍वालिटी के है। Doogee S99 में हमें 6.3-इंच FHD+ वॉटरड्रॉप डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा फोन MediaTek Helio G96 चिपसेट पर चलता है। फोन में 15GB रैम (8GB+7GB एक्सपेंडेबल) और 256GB स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Also Read : MP News: गरीबों को आवास और निशुल्क पट्टा देने नए साल से चलेगा विशेष अभियान, सीएम शिवराज सिंह ने किया बड़ा ऐलान

Doogee S99 बैटरी

Doogee S99 में 33W थंडर चार्जिंग के साथ 6000mAh की शक्तिशाली बैटरी है। गिरने और गिरने के बावजूद फोन खराब होने वाला नहीं है। फोन को IP68 और IP69K रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में कई धमाकेदार फीचर भी हैं।

Also Read : Geyser Price: ये सस्‍ता गीजर देता है मिनटों में खोलता हुआ पानी, घर में लगाए और बचाए बिजली

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button