Salman Khan Marriage : सलमान खान करेंगे करिश्मा कपूर के साथ शादी, दूसरी बार सात फेरे लेंगी एक्ट्रेस? खबर सामने आते सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Salman Khan Marriage : बॉलीवुड में भाईजान नाम से जाने जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही शादी के बंधन में बनने वाले हैं। वह जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Actress Karishma Kapoor) के साथ शादी करने जा रहे हैं। बता दें कि इसके पहले भी कई बार सलमान की अलग-अलग एक्ट्रेस के साथ शादी की खबरें वायरल हुई, जो सिर्फ एक अफवाह ही निकली। इसी कड़ी में एक बार फिर से मीडिया संस्थानों की ओर से दावा किया जा रहा है कि सलमान खान जल्द शादी करने वाले हैं। बता दें कि सलमान खान की उम्र 57 वर्ष हो चुके है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और करिश्मा कपूर दोनों की शादी (salman khan marriage with karishma kapoor) हो रही है हालांकि अभी सलमान खान की ओर से ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।
बता दें कि सलमान खान ने ईद के मौके पर करिश्मा कपूर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इसके बाद से दोनों ही शादी को लेकर जमकर चर्चा होने लगी। यह भी बता दें कि बीते दिनों यह भी दावा किया जा रहा था कि सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की शादी होने वाली है। इसमें दावा किया गया था कि दोनों की सगाई हो चुकी है और सलमान खान के पिता सलीम खान ने शादी के लिए भी हां कर दी है। फिर इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने दोनों की शादी की खबरों का खंडन किया।
- Also Read: Flipkart लाया महासेल : Premium फोन Nothing (1) पर दिया जा रहा अब तक का सबसे बड़ा Discount
अब करिश्मा कपूर के साथ सलमान खान की शादी को लेकर फिर चर्चा हुई शुरू हो गई है। बता दें कि करिश्मा कपूर की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ हो चुकी है, लेकिन बाद में करिश्मा ने अपने पति से अलग होने का फैसला ले लिया। करिश्मा कपूर के दो बच्चे भी है। पिछले लंबे समय से सलमान खान का नाम अलग-अलग हीरोइनों के साथ जुड़ रहा है और सभी जानना चाहते हैं कि आखिर का सलमान खान किसके साथ शादी करने वाले हैं।



