LIVE Suicide: प्यार में मिला धोखा तो Facebook Live आकर युवक नेे ग्राइंडर से काट लिया गला, तड़प-तड़पकर हो गई मौत, वीडियो देख कांप गया लोगों का कलेजा

Live Suicide: प्यार में धोखा खाने पर कई बार लोग ऐसे कदम उठा लेते हैं जिसे सुनने और देखने वाले लोगों की रूह तक कांप जाती है। आज ही प्यार में धोखा खाए एक युवक ने फेसबुक में लाइव आकर ग्राइंडर से अपना गला काट लिया। इस दौरान उसकी तड़प-तड़प कर मौत भी हो गई। यह पूरा वाक्या सोशल मीडिया फेसबुक (Facebook Live) पर लाइव चलता रहा, जिसने भी यह घटना देखी सन्न रह गए।
यह मामला यूपी (UP) के महाराजगंज (Maharajganj District) जिले में सामने आया है। यहां पर पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र (Purandarpur Police Station Area) के भगवानपुर इलाके में रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका पर बेवफाई का आरोप लगाया और फेसबुक पर लाइव आकर ग्राइंडर से अपना गला काट लिया। इस दौरान युवक ने प्रेमिका के परिजनों को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई। वीडियो बनाने के दौरान उसे कई लोगों ने ऐसा करने से रोका भी पर वह नहीं माना और तड़प-तड़प कर अपनी जान दे दी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतक अपने गांव की ही रहने वाली एक लड़की से बेइंतहा मोहब्बत करता था और उसी से शादी भी करना चाहता था, लेकिन उसकी प्रेमिका के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इससे आहत युवक फेसबुक पर लाइव आया और लड़की और उसके परिजनों का नाम लेते हुए अपनी गर्दन काट डाली। यह घटना पूरे जिले में सनसनी का हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की खुदकुशी करने के सही कारणों की भी जा चल रही है।
Also Read: किसानों के लिए आई अच्छी खबर, DAP के भाव में गिरावट, जानें अब कितना है DAP की एक बोरी का भाव



