Betul Accident News: अज्ञात जीप की ने मारी बाइक को टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोग घायल

▪️ विजय सावरकर, मुलताई
Betul Accident News: प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम आष्टा से ग्राम बलेगांव मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चो का भी समावेश है। प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम अमरावतीघाट निवासी दुर्गेश पिता नामदेव सातपुते 32 साल अपनी भाभी पूनम पति प्रकाश सातपुते 27 साल, भतीजे हिमांशु पिता प्रकाश सातपुते 5 साल, माही पिता प्रकाश सातपुते 8 साल के साथ बाइक से मंगलवार सुबह कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ताप्ती नदी में स्नान करने ग्राम बलेगाव जा रहा था।
इस दौरान आष्टा से बलेगाव मार्ग पर पीछे से अज्ञात जीप चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और भाग गया। जिससे चारो गिरकर घायल हो गए। जिन्हें निजी वाहन से मुलताईं के सरकारी अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया गया। दुर्घटना में हिमांशु के सिर एवं हाथ मे, माही के हाथ मे चोट आई है। पूनम एवं दुर्गेश को भी हल्की चोट आई है।
Als0 Read: Lava Blaze 5G: लॉन्च हुआ भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत जानकार रह जाएंगे हैरान



