बड़ी खबरें

Betul Me Sharab Taskari: कार का अगले पहिए का टायर फटने के बाद भी दौड़ाता रहा तस्कर, 9 किमी तक पीछा करने के बाद दबोचा, मिला अवैध शराब का जखीरा

Betul Me Sharab Taskari: कार का अगले पहिए का टायर फटने के बाद भी दौड़ाता रहा तस्कर, 9 किमी तक पीछा करने के बाद दबोचा, मिला अवैध शराब का जखीरा

▪️ विजय सावरकर, मुलताई

Betul Me Sharab Taskari: नेशनल हाईवे पर टवेरा कार में देसी शराब का अवैध परिवहन करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मंगलवार को एक शराब तस्कर को धर दबोचा। कार का अगला पहिया का टायर फटने के बाद भी आरोपी कार भगाता रहा। करीब 9 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद शराब तस्कर को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिल सकी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की टवेरा कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग का अभियान शुरू किया। इस दौरान सफेद रंग की टवेरा कार छिंदवाड़ा हाईवे से बैतूल नेशनल हाईवे की ओर तेज गति से आते हुए दिखी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक तेज गति से कार को भगा ले गया।

इस दौरान टवेरा कार के चालक के साइड की ओर का अगले पहिए का टायर फट गया। उसके बावजूद कार चालक कार को तेज गति से लोहे की डिस्क के भरोसे लगभग 9 किलोमीटर तक भगाते रहा। जिसके कारण लोहे की डिस्क से सीमेंट रोड पर घर्षण होने से चिंगारियां निकलती रही।

पुलिस ने लगभग 9 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद कार को नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम मोही से नगरकोट के बीच रोका। कार की तलाशी ली तो कार में 14 पेटियों में 700 क्वाटर देसी शराब के भरे हुए थे। चालक से शराब परिवहन के दस्तावेज मांगे तो उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।पुलिस ने कार चालक और टवेरा कार को पुलिस थाने लाया।

सब इंस्पेक्टर नीरज खरे ने बताया कि चालक बंटी उर्फ पंकज पिता जनकलाल शिवहरे 40 साल निवासी इंदिरा गांधी वार्ड मुलताई के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत केस दर्ज कर टवेरा कार को जप्त किया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button